1500 दीप प्रज्वलित कर की गई चित्रगुप्त पूजा, कार्यक्रम में विधायक अरुण कुमार रहे मौजूद

SHARE:

बरेली।   अखिल भारतीय चित्रांश महासभा परिवार के द्वारा पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान चित्रगुप्त जी के प्राकट्य दिवस के अवसर पर 18 वे यम द्वितीया पूजन समारोह का आयोजन बाबा गुददड़ बाग मंदिर के प्रांगण में  किया गया। इस अवसर पर दीपोत्सव के अंतर्गत 1500 दीप जलाकर दीपदान किया गया साथ ही भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा एवं अर्चना सर्व समाज के लिए क्यों और कैसे विषय पर विचार गोष्ठी के आयोजन के साथ ही कलम दवात का पूजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने समस्त विश्व के लोगों के जन्म मरण का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त जी के व्यक्तित्व  से उपस्थित जनों को रूबरू कराते हुए सभी से भगवान चित्रगुप्त जी का प्रतिदिन नमन एवं पूजन की अप्रील की।कार्यक्रम संयोजक जिलाध्यक्ष राकेश सक्सेना एवं जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी सर्व समाज के भगवान हैं जो हम सभी के जीवन का लेखा जोखा रखते हैं, सर्व समाज को उनकी प्रतिदिन पूजा एवं अर्चना करनी चाहिए। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने चित्रांश एकता के साथ श्री गंगा,गौ, बेटी, पर्यावरण बचाओ देश बचाओ के साथ रक्तदान महादान की शपथ ली। इससे पूर्व मुख्य अतिथि शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने भगवान चित्रगुप्त जी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर एवं दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। तदुपरांत भगवान चित्रगुप्त जी की वंदना की गई। पूजन पंडित गिरीश कुमार मिश्रा कर कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। अन्त में भगवान चित्रगुप्त जी की आरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। संचालन महामंत्री अनूप कुमार सक्सेना ने किया। कार्यक्रम का संयोजन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. रजनीश सक्सेना ने किया।आभार जिलाध्यक्ष राकेश सक्सेना ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, जिलाध्यक्ष राकेश सक्सेना, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.रजनीश सक्सेना, महामंत्री अनूप कुमार सक्सेना, गोविंद सक्सेना ऐड.,आशीष सक्सेना ऐड., रवि जौहरी, रवि सक्सेना,पूनम सक्सेना, प्रतिभा जौहरी, मीनाक्षी जौहरी,नीतू सक्सेना, सिला सक्सेना, प्रीति सक्सेना, ब्यूटी जौहरी, विमल सक्सेना, राज सक्सेना, सचिन भारतीय, समीर राज,आदि का पूर्ण सहयोग रहा।

Advertisement
cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!