होली स्पेशल : बुधादित्य योग में इस बार होली , रहेगी अनंत सिद्ध दायक ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

-ज्योतिषाचार्य -पंडित मुकेश मिश्रा

बरेली। फाल्गुन मास की पूर्णिमा यानी होली बेहद ही सिद्ध दायक मानी जाती है। इस बार पूर्णिमा का मान 17 मार्च बृहस्पतिवार को मध्यान्ह 1:29 से शुरू हो जाएगा। जो ,अगले दिन यानी शुक्रवार को मध्यान्ह 12:45 तक रहेगा। दरअसल होलिका दहन पूर्णिमा की रात्रि में किया जाता है। इसलिए होलिका दहन 17 मार्च को रात्रि में ही होगा। अगले दिन मध्यान्ह काल से प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। इसलिए रंगोत्सव, मिलन समारोह इत्यादि 18 मार्च को होंगे। इस बार की होली बेहद ही खास संयोग लेकर आई है। इस बार होली पर सर्वार्थ सिद्धि योग, बुधादित्य योग, अमृत सिद्धि योग आदि का निर्माण हो रहा है।

 

शास्त्रों के मुताबिक यह योग व्यापार, धन-संपदा आदि के लिए बेहद ही सुखदायक हैं। इसलिए इस बार की होली अनंत सिद्ध दायक हो गई है। मान्यताओं के अनुसार होली की रात्रि तंत्र- मंत्र -यंत्र, साधना के लिए बहुत ही कारगर है। शास्त्रों के अनुसार दीपावली के बाद होली की रात्रि में कोई भी पूजन किया जाता है। तो, उसका फल शीघ्र अति शीघ्र प्राप्त होता है। होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त इस बार केवल 1 घंटा 10 मिनट का ही रहेगा।

 

गुरुवार को होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त रात्रि 9:06 से 10: 16 तक है। ‌वैसे ज्यादातर लोग अपनी परंपरा के अनुसार भोर में भी होलिका दहन करते हैं। होली पर आखत रूपी आहुति सुख समृद्धि के लिए प्रदान की जाती है। जो लोग आर्थिक तंगी से परेशान है वे लोग कमलगट्टा, टेसू का फूल, चीनी ,शहद और वेल गुदा मिलाकर जलती हुई होली में में आहुति डालें। ऐसा करने से धन वर्षा शुरू हो जाएगी। इसके अलावा जो लोग रोग से ग्रसित हैं। वे लोग, सरसों, गुरुच, गूगल, कपूर और लौंग की आहुति दें। इससे ऋण से भी मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा सामान्य तौर पर सभी लोग गेहूं, जौ, अगोला लेकर आखत डालें। इस दौरान परिक्रमा करते हुए भगवान नारायण का स्मरण अवश्य करें। ऐसा करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज