सोनिया-राहुल को मिलने नोटिस पर नड्डा ने कसा तंज,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है. इस मामले को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तंज कसते हुए कहा कि क्या आपने कभी किसी अपराधी को यह कहते हुए सुना है कि मैं अपराधी हूं?

सोनिया गांधी-राहुल गांधी को ED के नोटिस पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि क्या आपने कभी किसी अपराधी को यह कहते हुए सुना है कि मैं अपराधी हूं? वे (सोनिया गांधी-राहुल गांधी) निश्चित रूप से इससे इनकार करेंगे, दस्तावेज सबूत हैं. यदि चार्जशीट दायर की जाती है, तो आप इसे रद्द करने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे लेकिन उन्होंने ज़मानत मांगी है. इसका मतलब है कि वे दोषी हैं.

आपको बता दें कि नेशलन हेराल्ड मामले को 2015 में जांच एजेंसी ने बंद कर दिया था. लेकिन अब इसी मामले में ईडी ने राहुल गांधी को 2 जून जबकि सोनिया गांधी को 8 जून को बुलाया गया है. ईडी की नोटिस पर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर वार किया है. पार्टी प्रवक्‍ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार बदले की भावना में अंधी हो गई है.

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज