
बरेली | इज्जतनगर थाना क्षेत्र के दलित छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी नरेश पुत्र रामगोपाल निवासी धिमरी को गिरफ्तार करने के साथ एक अन्य आरोपी धर्मेंद्र पुत्र मदनमोहन निवासी धिमरी को गिरफ्तार किया है | यह दोनों गिरफ्तारी बुद्धवार को इज्जतनगर क्षेत्र से हुई है | हालाँकि पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 20 -20 हजार का इनाम रखा था | पुलिस ने दोनों आरोपियों से एक -एक अवैध तमंचा दो दो कारतूस बरामद किये है | पुलिस के अनुसार पुलिस को एक मुखबिर से दोनों के इज्जतनगर क्षेत्र में होने की सूचना मिली थी | सीओ के निर्देशन में आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई गई | टीम ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया | दोनों आरोपी सामूहिक रेप की घटना को करने के बाद से फरार थे | सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके है | इस तरह घटना में शामिल सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके है |
5 जून को भी पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी हुए थे गिरफ्तार
इज्जतनगर पुलिस को 6 आरोपियों ने से एक आरोपी विशाल के बारे में सूचना मिली थी जिसे पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था | विशाल के एक पैर में भी गोली लगी थी । पुलिस ने विशाल पटेल के कब्जे से 02 जिन्दा कारतूस व 04 खोखा कारतूस व 01 अदद तमंचा 315 बोर बरामद किया था | वही दूसरे आरोपी अनुज पटेल उम्र 23 वर्ष को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया था ।
8 जून को पुलिस ने अमित और विकास पटेल को किया था गिरफ्तार
इज्जतनगर पुलिस ने अमित पटेल पुत्र विक्रम सिंह के मल्हपुर के जंगल में होने की सूचना मिली थी | पुलिस ने साहस दिखाते हुए अमित पटेल को गिरफ्तार कर लिया था | आरोपी अमित के पास से पुलिस ने एक अवैध तमंचा और दो जिन्दा कारतूस बरामद हुए थे |वही दुष्कर्म की घटना में शामिल विकास पटेल पुत्र पप्पू गांव धीमरी को भी गिरफ्तार किया था | विकास को इज्जतनगर पुलिस ने एक अवैध तमंचे दो कारतूस के साथ लालपुर चौराहे से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था |
युवती के साथ 31 मई को हुई थी हैवानियत
युवती ने यह घटनाक्रम 31 मई का बताया था | युवती ने लोक लाज की वजह से अपने घर नहीं बताई थी , बाद में परेशान रहने पर घर वालों ने पूछा तो उसने यह घटना बताई गई थी | पुलिस ने घटना के संबंध में दो आरोपी विशाल पटेल , अनुज पटेल को गिरफ्तार किया है | विशाल पटेल को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है | उसके एक पैर में गोली लगी थी | अनुज पटेल को भी कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया था | बाद में पुलिस ने मंगलवार को अमित पटेल के साथ विकास पटेल को भी गिरफ्तार कर लिया था |




