संभल में अनोखा प्रदर्शन : गांधी जी की प्रतिमा पर सिर रखकर रोए सपाई

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

gandhi jee 2
नितिन सागर
उत्तर प्रदेश के संभल में सपा नेताओं ने गाँधी जयंती पर अनोखा प्रदर्शन करके  राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की  प्रतिमा के लिए दो गज जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है  | आज सपा के नेताओं ने गाँधी जयंती के मौके पर इकट्ठे हुए और अपना विरोध जताने के लिए गाँधी जी प्रतिमा से लिपट लिपटकर रोने के साथ जमकर  आंसू बहाये | बताया जाता है कि दो साल पहले भी सपा कार्यकर्ताओं ने इसी तरह का प्रदर्शन किया था | और प्रशासन पर  गाँधी प्रतिमा के स्थापित करने के जगह उपलब्ध कराने की मांग की थी |
जानकारी के मुताबिक आज सपा कार्यकर्ता गाँधी जयंती के मौके पर  हयातनगर थाना क्षेत्र के पक्का बाग में एकत्र हुए और  पूर्व सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खान के नेतृत्व में अनोखा प्रदर्शन किया | फिरोजखान ने मीडिया को बताया कि जिस व्यक्ति ने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी हो उसकी मूर्ति के लिए प्रशासन दो गज उपलब्ध नहीं करा पा रहा है | जबकि अखिलेश सरकार में संभल में कई सुन्दर पार्क बनाये गए थे | उनकी मांग गई कि प्रशासन राष्ट्रपिता की प्रतिमा स्थापित करने के लिए जमीन उपलब्ध कराये जाए  | फिरोज खान का यही भी कहना है कि प्रशासन के मामले में यह संज्ञान है | वही भाजपा के नेताओं का कहना है कि सपा के नेता ढोंग कर रहे है ताकि चर्चा में बने रहे |
cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज