
बरेली । क्यूलड़िया थाना क्षेत्र में शिकायती पत्र पर जांच करने गए दरोगा और सिपाही के साथ एक दबंग अपने परिजनों के साथ मिलकर मारपीट की साथ ही पुलिस की वर्दी फाड़ दी ,काफी देर तक चले हंगामे के बाद थाने से पहुँची पुलिस ने एक को हिरासत में लेकर 6 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है । जानकारी के मुताबिक क्यूलड़िया थाना क्षेत्र का है जहाँ शिकायती पत्र पर जांच करने पहुँचे दरोगा और सिपाही के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगा है इतना ही नहीं वर्दी भी फाड़ने का आरोप है । बताया जाता है कि गांव सिठौरा के प्रधान पति तुलाराम ने थाने में शिकायत की पत्र देकर गांव के ही प्रधान प्रत्याशी रहे हरपाल की शिकायत की थी, जिसकी जांच करने को शुक्रवार को दरोगा सुनील कुमार और उसके साथी सिपाही धर्मेंद्र गांव गए थे।
क्यूलड़िया में तैनात दरोगा सुनील कुमार और उसके साथी सिपाही धर्मेंद्र के साथ प्रधान पति के शिकायती पत्र पर गांव में जांच करने गॉव पहुंचे , जिसके बाद प्रधान प्रत्याशी रहे हरपाल से उसके खिलाफ दिए गए शिकायती पत्र के बारे में जब बताना शुरू किया तो वह आग बबूला हो गया और उसने दरोगा सुनील कुमार और कांस्टेबल धर्मेंद्र के साथ बदतमीजी करना शुरू कर दी। दरोगा सुनील कुमार का आरोप है कि हरपाल ने अपने परिवार की महिलाओं और पुरुषों के साथ मिलकर उसके और साथी सिपाही के साथ गाली गलौज कर मारपीट , की इतना ही नहीं सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए दरोगा सुनील कुमार और उसके साथी सिपाही धर्मेंद्र की वर्दी फाड़ दी । जिसके बाद मौके पर पहुंची थाने की पुलिस ने दरोगा और सिपाही के साथ मारपीट करने वाले हरपाल को हिरासत में लेकर थाने ले आई । जहां उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 147 353 323 332 504 और 506 के तहत आरोपी हरपाल, गायत्री देवी, मुन्नी , नन्हेलाल, आसना , और तेजराम के खिलाफ क्यूलड़िया थाने में मुकदमा दर्ज किया है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।




