शाहजहांपुर: सीएम योगी के आगमन को देखते हुए युद्धस्तर पर तैयारी जारी

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

अमन मैथिल 

शाहजहांपुर | जलालाबाद के काकोरी शहीद इंटर कॉलेज मैदान में सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ का आगमन 9 नंबर को प्रस्तावित है। सीएम के आगमन के मद्देनजर तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। सभास्थल से लेकर हैलीपैड तक सैकड़ों मजदूर काम पर लगे हुए हैं। वहीं जिले के आलाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर सुरक्षा के प्रबंध परखे।

नगर पालिका द्वारा सड़क मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। कॉलेज के मैदान में भी साफ-सफाई का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है। वहीं मैदान में हेलीपैड का काम करते श्रमिक नजर आए। इस दौरान दिन भर मैदान के आसपास पुलिस तहसीलदार चमन सिंह सीओ जलालाबाद ईओ दया शंकर वर्मा कोतवाल कमल सिंह पूरे फोर्स के साथ व्यवस्था में लगे हैं।  

aagman2

योगी आदित्यनाथ के आने से टूटे-फूटे रोड़ों  की मरम्मत भी मरम्मत रात दिन युद्ध स्तर पर चल रही है। वहीं नगरपालिका के द्वारा साफ़ सफाई का भी कार्य काफी तेजी से चल रहा है।  सूबे के मुखिया के नगर पर आने को लेकर अधिकारी काफी चिंतित दिख रहे हैं और दिन-रात तैयारियों में लगे हुए हैं।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज