लोकभारती ने जल स्त्रोत सरंक्षण दिवस मनाया

SHARE:

बरेली | सामाजिक संस्था लोकभारती  द्वारा आज  बिथरी चैनपुर  के गांव तिवरिया में  जल स्त्रोत सरंक्षण दिवस मनाया गया । इस मौके पर संस्था से जुड़े युवाओं ने जल स्त्रोत सरंक्षण के अपने संकल्प को दोहराते हुए तालाब की सफाई को लेकर विशेष  अभियान चलाया | इस अभियान में स्थानीय लोगों के साथ शहर के कई युवाओं  ने भी भाग लिया | इस कार्यक्रम को प्रभावी व सफल बनाने की जिम्मेदारी  विजय पटेल को थी |

 

विजय पटेल ने बताया कि  लोकभारती संस्था लम्बे समय से  जल स्त्रोत सरंक्षण दिवस मनाने के साथ युवाओं को समाज सेवा कार्यों को प्रेरित करती है | इसी क्रम में  गांव   तिवरिया में  जल स्त्रोत सरंक्षण दिवस मनाया गया | इस कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़चढ़कर भागीदारी की साथ ही अपने स्तर से  जल स्त्रोत सरंक्षण में अभियान में मदद करने का संकल्प लिया | आज के कार्यक्रम में जिले के कई अधिकारी भी मौजूद रहे |

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज
error: Content is protected !!