रमजान में खुल जाते हैं जन्नत के दरवाजे:पम्मी खान वारसी

SHARE:

रमजान में खुल जाते हैं जन्नत के दरवाजे :पम्मी खान वारसी
लेखक :पम्मी खान वारसी,समाजसेवी

बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने कहा कि रमजान में रोजे रखना फ़र्ज़ हैं, रमजान के पवित्र माह में जन्नत के दरवाजे खोल दिये जाते हैं। जो लोग इस महीनें में नेक काम करते है रब उन्हें नेकियों से मालामाल कर देता हैं। रोज़ेदार के लिए इस माह का लम्हा-लम्हा नेकियों का है। रमजान की अहमियत मजहबे इस्लाम के पांच अरकानो में रोजा भी एक रूक्न है। यह वह महीना है जिसमे अल्लाह तआला ने अपनी पाक किताब कुरआन शरीफ को बन्दो की रहनुमाई के लिए इस जहां में उतारा। इस पाक माह मे अल्लाह जन्नत के दरवाजे खोल देता है एवं दोजख के दरवाजो को बन्द कर देता है, वहीं शैतान को कैद कर लेता है। इस महीने में नफ्ल काम करने पर अल्लाह फर्ज अदा करने का सवाब और फर्ज अदा करने पर सत्तर फर्जों का सबाब देता है,रोजा किस पर फर्ज है ।हर मुसलमान मर्द व औरत जो अक्ल वाला व तन्दुरूस्त हो उस पर साल में एक माह के रोजे रखना फर्ज है। रोजा न रखने वालो पर गुनाह,जो मुसलमान रोजा नहीं रखता है वह अल्लाह की रहमत से महरूम रहता है रोजा न रखने पर वह शख्स अल्लाह की नाफरमानी करते हैं। रोजा न रखना गुनाह है,रोजा कैसे रखा जाता है,सुबह सादिक (सूर्योदय से पहले) से लेकर गुरूब (सूर्यास्त) तक अपने आपको खाने-पीने से रोके रखना रोजा कहलाता है। मुंह के रोजे के साथ-साथ हाथ, कान, नाक, जबान व आंखो का भी रोजा होता है। रोजे की हालात मे किसी की बुराई करने व सुनने, बुरा देखने, बुरा करने से बचें,मुसलमानों में परहेजगारी पैदा करने का बेहतरीन जरिया है कि मुसलमान सिर्फ अल्लाह की रजा के लिए साल मे एक महीना अपने खाने-पीने, सोने-जागने के वक़्त में तब्दीली करता है। वह भूखा होता है लेकिन खाने-पीने की चीजों की तरफ नजर उठाकर नहीं देखता है। रमजान का महीना मुसलमानो के सब्र के इम्तिहान का खास महीना है,रोज़ा हमें सब्र की सीख के साथ साथ नेक कामों को करने का पैग़ाम भी देता हैं आज हमारा मुल्क और शहर कोरोना बीमारी से जूझ रहा हैं,रोजदारों की दुआं अल्लाह सुनता है हम सब अपनी अपनी नमाज़ों में कोरोना से निजात के लिये ख़ुसूसी दुआं करें,अल्लाह उन लोगों को शिफ़ा दे जो लोगों इस बीमारी की गिरफ्त में आ गये हैं।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!