महिला ने मेडिकल परीक्षण के नाम पर डॉक्टरों पर वसूली का लगाया आरोप 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बदायूं | गुरुवार को बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के चंदऊ गांव की रहने वाली महिला क्षमा पत्नी बृजभान ने बताया कि उसके साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी जिसकी शिकायत उसने थाना सिविल लाइन पुलिस से की थी। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने उससे मेडिकल परीक्षण के नाम पर ₹7000 मांगे।

 

उसने जब रुपए नहीं दिए तो उसका मेडिकल परीक्षण नहीं किया। उसने इस बात की शिकायत थाने पर की लेकिन वहां पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। उसके बाद उसने भाजपा कार्यालय जाकर भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता और सदर विधायक महेश चंद गुप्ता से भी प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की। महिला ने जिला अस्पताल के अन्य भ्रष्टाचार के बारे में भी दोनों लोगों को बताया। महिला ने कार्रवाई की मांग की है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज