बरेली: भाजपा ने 13 जिला पंचायत सदस्यों के दम पर  जिला पंचायत अध्यक्ष होने का किया दावा 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव दिलचस्प होने जा रहा है | भाजपा ने यहां से  रश्मि पटेल पटेल को अपना प्रत्याशी बनाया है | बुद्धवार को बरेली के निजी  होटल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जहां केंद्रीय मंत्री ने भाजपा हाईकमान की इच्छानुसार जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के  रश्मि पटेल के नाम की घोषणा की | इस मौके पर भाजपा के बहेड़ी विधायक छत्रपाल , भोजीपुरा विधायक बहोरन लाल, मीरगंज विधायक डीसी वर्मा , मेयर उमेश गौतम के साथ भाजपा के कई बड़े नाम और कार्यकर्त्ता मौजूद रहे | गौरतलब है कि   बरेली जिले में भाजपा के जिला पंचायत सदस्य 13 है जबकि सपा के पास जिलापंचायत सदस्य 26 है इसके बावजूद भाजपा ने अपना जिला पंचायत अध्यक्ष होने का दावा किया जा रहा है | माना यह भी जा रहा है कि भाजपा ने अपना जिलापंचायत सदस्य बनाने के लिए  जोड़तोड़ की तैयारी पूरी कर ली है | वही सपा से जुड़े नेता भाजपा पर इस मामले पर जमकर हमला बोल रहे है | सपा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि अब भाजपा की नैतिकता कहा गई ,13 जिला पंचायत सदस्यों की संख्या के होने के बाद भी जिला पंचायत अध्यक्ष होने का दावा का दावा कर रही है | 

बसपा ने चुनाव से बनाई दूरी 

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव से बसपा ने पहले ही दूरी बना ली है जबकि बसपा के पास 6 सदस्य है | सूत्र बताते है कि भाजपा अपना जिला पंचायत सदस्य तभी बना सकता है जब बसपा – सपा  और निर्दलीय  सदस्य टूटकर भाजपा को सपोर्ट करे | 

बरेली में जिला पंचायत चुनाव में राजनैतिक दलों की स्थिति
 भाजपा :13 सपा :26 बसपा :06  एआईएमआईएम: 01 कांग्रेस :01 निर्दलीय :13 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज