पुलिस की घेराबंदी देख बदमाश ने खुद को गोली से उड़ाया !

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली | फरीदपुर थाना क्षेत्र में एक बदमाश ने पुलिस की घेराबंदी देख खुद को गोली से उड़ा लिया | घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया | पुलिस ने बदमाश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को को भेज दिया | जानकारी के मुताबिक क़स्बा फरीदपुर के लाइन पार मठिया क्षेत्र के बुखारा रोड़ पर  चीता मोबाइल को एक इको कार रात 1  बजे के आसपास खड़ी मिली थी | जब पुलिसकर्मी ने इको चालक से पूछा क्या कर रहे हो तो इको का ड्राइवर बोला बरेली से वह सवारी छोड़ने आया था | शक होने पर पुलिस ने पूछताछ करके इको कार के ड्राइवर का फोटो खींच लिया लिया | इसके बाद पुलिसकर्मी  अपनी गस्त पर चले गए  | रात करीब 3 बजे के आसपास चीता पुलिसकर्मी फिर से उसी जगह से गुजरे तो फिर उसी स्थान पर इको कार खड़ी देखी | पुलिस को आता देख इको कार का ड्राइवर भाग गया |

पुलिस की सूझबूझ से पकड़ा गया बदमाश 

पुलिस ने आसपास में देखा तो तो सुखपाल पुत्र सत्यवीर के घर के ताले टूटे मिले | पुलिस थोड़ा और आगे बड़ी और टार्च की रोशनी डाली| रोशनी डालते ही पुलिस को पूरा मामला समझ आ गया | चीता पुलिस ने मामले की खबर रात की ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियो को मामले की सूचना दी | इसके बाद सभी पुलिसकर्मियों ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी | इस दौरान घर की कुंडी अंदर से बंद थी | पुलिस ने बलपूर्वक दरवाजा को खोला | इस दौरान दो बदमाश घर में चोरी की घटना को  अंजाम दे रहे थे | एक बदमाश को पुलिस ने प्रयास करके मौके से गिरफ्तार कर लिया और दूसरे बदमाश ने पुलिस के खौफ के चलते खुद को गोली से उड़ा लिया | पुलिस को पकडे एक बदमाश के पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए है वही मृतक बदमाश के पास से एक अवैध तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए है | 


पुलिस के खौफ से पस्त हुआ बदमाश 

एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि 10 जून की रात , फरीदपुर के लाइन पार मठिया क्षेत्र में  चीता मोबाइल को एक इको कार चीता मोबाइल को खड़ी मिली थी | पुलिस ने रात में कार ड्राइवर से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह बरेली से सवारी छोड़ने आया है | चीता मोबाइल ने उस समय ड्राइवर का फोटो ले लिया और अपनी गस्त पर चले गए | जब वह एक बार फिर गस्त के दौरान करीब ढाई बजे उसी स्थान पर पहुंचे तो देखा इको कार वही खड़ी है | पुलिस कर्मी उसकी तरफ बड़े दो ड्राइवर इको कार लेकर भाग गया | पुलिस को शक हुआ तो उसने पड़ोस के घर सुखपाल को देखा, सुखपाल के घर का ताला टुटा मिला | पुलिस को इसी बीच खटखट की आवाज सुनाई दी , पुलिस कर्मियों ने तुरंत थाने को सूचना दी | सूचना पर  थाने से पुलिस बल पहुंच गया | पुलिस ने घर में इंट्री की तो देखा बदमाश चोरी कर रहे है | पुलिस ने एक बदमाश रिंकू को मौके से गिरफ्तार कर लिया | जबकि अजय छत पर भाग गया | अजय ने  पुलिस से बचने के लिए खुद को गोली से उड़ा लिया | मृतक बदमाश अजय कैंट थाना क्षेत्र का रहने वाला है | बदमाश के शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है | बाकी अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है | मृतक अजय सिंह के पर जिले के कई थानों में मुकदमा दर्ज है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज