नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में ‘क्लीन इंडिया अभियान’ की बैठक आयोजित

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। अक्टूबर माह में ‘क्लीन इंडिया अभियान’ के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी श्री चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में विकास भवन में आज सम्पन्न बैठक में इस अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। यह अभियान एक अक्टूबर से शुरु हुआ है और 31 अक्टूबर को समाप्त होगा।मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि क्लीन इंडिया अभियान के अंतर्गत नगर स्वास्थ्य अधिकारी तथा नगर निगम के साथ मिलकर बरेली में स्वच्छता एवं साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है। उस अभियान के अंतर्गत जिला स्तर पर प्लास्टिक को इकट्ठा करके उसके डिफ्यूजन के बारे में भी कार्ययोजना बनाने के लिए निर्देशित किया।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहा क्लीन इंडिया अभियान केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर के आह्वान पर शुरू किए गया है। जिसमें जिले स्तर पर कार्यरत सभी संस्थाओं, सिविल डिफेंस, रोटरी क्लब और अन्य विभागों की सहायता से इसको गति प्रदान कर इस अभियान को सफल बनाया जा सके। कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने क्लीन इंडिया टी-शर्ट और बैग स्वयं सेवकों को वितरित किए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक श्री मोहित शर्मा सहित सभी एनवाईवी उपस्थित रहे।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज