देवी जी की कृपा से आज किसका दिन रहेगा शुभ किसको होगा लाभ- जाने अपना राशिफल

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

दैनिक राशिफल , 25 जून

शुक्रवार -25 जून-सन2021 ईसवी. पड़वा तिथि, कृष्ण पक्ष,आषाढ़ माह, विक्रम संवत 2078, शालिवाहन शक: संवत1943,
मूलनक्षत्र, सुबह 7:51 तक, तत्पश्चात पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र चंद्रमा धनु राशि में.

**- अपनी जन्म की चंद्र राशि के अनुसार ही राशिफल देखें, आप का प्रसिद्ध नाम राशि नाम से अलग हो सकता है. अपनी जन्म राशि की महादशा और अंतर्दशा पर भी विचार करें. पंडित राकेश पांडेय ( ज्योतिषाचार्य फलित) बरेली उत्तर प्रदेश भारतवर्ष.
व्हाट्सएप 91+9837235505.
* दान- . प्रत्येक एकादशी पूर्णिमा, को अपने निकटतम पूजा पाठी ब्राह्मण को करें.

मेष राशि-  (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- पूर्व समय में किए गए पुण्य कर्म आज फलित होंगे, भाग्य की प्रबलता से कुछ लाभ संभव है. सार्वजनिक क्षेत्र में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है. घरेलू चीजों कि और भी आज ध्यान आकर्षित होगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह है, मंगलवार को मंगल ग्रह का मंत्र जाप करना आपके लिए लाभकारी रहेगा, मंत्र किसी ब्राह्मण को फल- फूल -मिष्ठान इत्यादि भेंट करके प्राप्त कर लें..चीटियों के लिए भोजन कराना भी शुभ रहेगा, बेसन का एक लड्डू ले ले उसे पेड़ के आसपास डाल दें जहां चीटियां हो, ऐसा करने से स्वास्थ्य में सुधार होगा कर्ज भी घटेगा. आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह वर्तमान में नीच स्थिति में चल रहा है. इसलिए कुछ कार्य देरी से बनेंगे. स्वास्थ्य भी ढीला रहेगा.

 वृषभ राशि-  (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- व्यापारिक यात्रा संभव है, सरकारी उलझन हो सकती है, आप के कारण पिता को कष्ट संभव है. छोटे भाई बहन नौकरों का सहयोग मिलेगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है, किसी पूजा पाठी ब्राह्मण को मिष्ठान, शक्कर, फलदान करने के उपरांत पैर छूकर आशीर्वाद लेना अच्छा रहेगा. आपकी राशि में राहु ग्रह चल रहा है, यह विभिन्न प्रकार के मानसिक तनाव और घर में कलेश दे सकता है, आपको पराई स्त्री से दूर रहना है. अन्यथा क्लेश होगा. प्रत्येक पूर्णमासी को गंगा स्नान करना और गंगा किनारे साधु संत को भोजन कराना लाभकारी रहेगा.

 मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा कला संगीत से संबंधित जातक नवीन रचनाओं को करने में सफल हो सकते हैं. उन्हें नए व्यवसायिक अनुबंध भी प्राप्त हो सकते हैं. फिल्म लाइन से जुड़े हुए जातकों के लिए आज कार्य करने हेतु अच्छा दिन है.
विशेष -आपकी राशि का स्वामी बुध ग्रह है .भगवान गणेश की पूजा पाठ करना आपके लिए अच्छा रहेगा. छोटी कन्याओं को भी समय-समय पर कुछ दान करते रहें और पैर छूकर आशीर्वाद लेते रहें. आपकी राशि से शनि आठवें भाव में है, इसको शनि की ढैया कहते हैं इसलिए कुछ समय पीपल के पेड़ की छाया में गुजारने से आपको स्वास्थ्य लाभ होगा और तनाव भी घटेगा. शनि मंत्र का जाप करना भी लाभकारी रहेगा.

 कर्क राशि-  ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- धन की कमी स्पष्ट दिखाई देगी, रोग और शत्रु इन दोनों के कारण कष्ट हो सकता है. आज कर्जा लेने का मन करेगा. खानपान पर अतिरिक्त खर्चा संभव है
विशेष- आपकी राशि का स्वामी चंद्रमा ग्रह है, अतः कृष्ण पक्ष में मन बहुत अच्छा नहीं रहेगा और शुक्ल पक्ष में धीरे-धीरे मन अच्छा होता रहेगा, पूर्णमासी का व्रत करना आपके लिए अच्छा रहेगा, किसी पूजा पाठी ब्राह्मण के लिए, शुक्ल पक्ष में चावल दान करना, दूध दान करना, चांदी दान करना अच्छा रहेगा.

 सिंह राशि-   मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- विद्यार्थी वर्ग के लिए आज शिक्षा और ज्ञान अर्जन के लिए समय अच्छा है, जो जातक विवाह के योग्य हैं उनके विवाह के प्रस्ताव आएंगे. खर्च की अधिकता रहेगी. मित्रों के संग समय व्यतीत होगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी सूर्य ग्रह है अतः प्रत्येक रविवार को सूर्य का मंत्र जाप करना और दशांश हवन करना आपके लिए लाभकारी रहेगा. सूर्य को जल रोजाना अर्पित करें.

 कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- घरेलू कार्यों / जरूरतों के लिए धन की कमी दिखाई देगी. प्रयास करने पर धन लाभ संभव है दवा इत्यादि में भी धन खर्च होगा इसी कारण वर्ष छोटा सा तनाव मिल सकता है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी बुध ग्रह है, भगवान गणेश की पूजा पाठ करना उनका मंत्र जाप करना आपके लिए अच्छा रहेगा इससे विवेक और बुद्धि में वृद्धि होगी. प्रत्येक बुधवार को छोटी कन्याओं को कुछ दान देना चाहिए. पढ़ाई लिखाई से संबंधित सामग्री भी दान देना अच्छा रहेगा.

तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- आज परिश्रम की अधिकता रहेगी संतान के हित चिंतन में समय लगेगा मित्रों का भी सहयोग प्राप्त होगा. सरकारी कामकाज में सुविधा व्यापार में वृद्धि.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है, दुर्गा देवी की पूजा पाठ करना आपके लिए अच्छा रहेगा. आपकी राशि से चौथे भाव में शनि चल रहा है उसको शनि की ढैया कहते हैं इस कारण आपको शराब से बचना चाहिए. अन्यथा घर में कलेश होगा. शनि मंत्र का जाप भी करना चाहिए. गंगा किनारे महीने में एक बार काले तिल से हवन भी करना चाहिए.

 वृश्चिक राशि-   (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – आज धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. सार्वजनिक क्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी. वाणी का प्रभाव बना रहेगा. घरेलू कार्यों में धन के खर्च की अधिकता रहेगी. धर्म-कर्म में मन लगेगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह है, आपको चीटियों को भोजन कराना चाहिए बेसन का एक लड्डू लेकर उसे तोड़कर वहां डाल दें जहां चीटियां हो सकती हैं ,इससे तनाव घटेगा और स्वास्थ्य में भी सुधार होगा कर्ज भी कम होने लगेगा. वर्तमान वर्ष में आपकी राशि में केतु ग्रह चल रहा है यह विभिन्न प्रकार के तनाव और छुपी हुई बीमारी भी दे सकता है, इससे बचाव के लिए केतु ग्रह का मंत्र जाप , साधु को भोजन कराना लाभकारी रहेगा.

 धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- आज का दिन लगभग सामान्य शुभ है जीविका चलाने के लिए परिश्रम की अधिकता रहेगी. अनैच्छिक यात्रा भी करना पड़ सकती है. यदि पूर्व समय में कोई कर्ज लिया है तो आज मन परेशान रहेगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह गुरु है अतः आप को गुरु ग्रह की विशेष रूप से पूजा करना चाहिए. वृद्ध ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद भी लेना चाहिए, यदि प्रत्येक पूर्णिमा को आप व्रत करते हैं और भगवान विष्णु के निमित्त कुछ दान करते हैं तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा.

 मकर राशि-   (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- आज चंद्रमा खर्च भाव में है खर्च की अधिकता रहेगी प्राकृतिक अदृश्य बाधाएं उत्पन्न होगी.. छोटी-छोटी बात पर क्रोध आएगा. बाहरी क्षेत्रों से धन लाभ हो सकता है. मित्रों का सहयोग रहेगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शनि है अतः आपको पीपल के पेड़ के सानिध्य में कुछ समय रोजाना बिताना चाहिए. अथवा शनिवार को पीपल के पेड़ में जल चढ़ाने के उपरांत दीपक भी वहां प्रज्वलित करना चाहिए. ऐसा करने से शरीर में दर्द घटेगा और तनाव भी कम होगा. तिल से बनी हुई चीजें मंदिर में प्रसाद रूप वटवाने से भी लाभ होगा.

 कुंभ राशि-   (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- बुद्धि विवेक के प्रयोग से धन लाभ संभव है. शरीर में धातु की कमी और रोग उत्पन्न हो सकते हैं. कर्ज लेने का मन करेगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शनि है शनि वारहवें भाव में चल रहा है, इसलिए सिर दर्द/ स्वास्थ्य में कमी हो सकती है, आप को पीपल के पेड़ की छाया में 5 से 10 मिनट रोजाना बैठना चाहिए, अथवा प्रत्येक शनिवार को पीपल के जड़ में जल चढ़ाने के उपरांत एक दीपक भी प्रज्वलित करना चाहिए. इससे स्वास्थ्य में सुधार होगा.

मीन राशि-  (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- सरकारी कार्य कर रहे जातकों के लिए अनैच्छिक भ्रमण करना पड़ सकता है. मन अधिक प्रसन्न नहीं रहेगा. मित्रों का सहयोग मिलेगा कुछ समय संतान के हित चिंतन में भी लगेगा दिन में मिला जुला सा रहेगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह गुरु है, अतः आपको बृहस्पतिवार को भगवान विष्णु की पूजा करना चाहिए. और वृद्ध ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद भी प्राप्त करना चाहिए. वर्तमान में बृहस्पति आपकी खर्च भाव में है, इसलिए धन की तंगी हो सकती है.

विशेष- यदि राशिफल में आपका दिन अच्छा लिखा है, फिर भी आपको किसी क्लेश का सामना करना पड़ रहा है. तब आपको अपनी जन्मपत्री में महादशा अंतर्दशा और प्रत्यंतर दशा पर विचार- विमर्श किसी योग्य ज्योतिषी से करना चाहिए. महादशा अंतर्दशा खराब होने पर फल अच्छे नहीं होते.
2- व्यक्तिगत कुंडलियां पारिश्रमिक लेने के उपरांत ही देखी जाती हैं.
 पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505.
8218373975. हरि ॐ

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज