
बरेली | शनिवार को अचानक हुई बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया | बारिश को देख बच्चों और बड़ो के चेहरे खिल उठे | बच्चों ने बारिश के पानी में नहाकर जमकर लुत्फ़ लिया | बारिश से ग्रामीण खुश दिखे दूसरी तरफ शहर के लोग थोड़ा परेशान दिखाई दिए | शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया जिसके चलते शहरी लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा | शनिवार को सुबह लगभग 9 बजे से 11 बजे तक झमाझम बारिश हुई | बारिश शुरू होते ही लोग गर्मी से राहत की बात कहकर घर से बाहर निकले और बरसात के पानी में जमकर नहाएं | लेकिन नाली और नालों की सफाई नहीं होने के कारण कई जगहों पर पानी भर गया | बरेली के कर्मचारी नगर स्थित त्रिवेणी कॉलोनी , लाजपत नगर कॉलोनी में पानी काफी देर तक भरा रहा | लोग बरसात के पानी को निकालने के लिए मशक्कत करते रहे | कर्मचारी नगर के त्रिवेणी कॉलोनी के रहने वाले लोगो का कहना है कि यहां बारिश के दिनों में अक्सर पानी भर जाता है | आज जैसे जी बरसात शुरू हुई तो कुछ ही देर में कॉलोनी में पानी भर गया |

मौसम विभाग ने जताई थी बारिश की संभावना :
मौसम विभाग ने आठ से 13 जून के बीच बारिश की संभावना जताई थी । शनिवार को पड़ने वाली बारिस से पहले दो बार हल्की बारिश हो चुकी है | माना जा रहा है कि आज की बारिश से किसानों को धान की नर्सरी तैयार करने का मौका मिल गया है। किसानों को नर्सरी तैयार करने के लिए अब सिंचाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। गन्ने की फसल को भी लाभ मिलेगा।

शहर में स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कई विकास कार्य
बरेली शहर में स्मार्ट सिटी के तहत कई काम चल रहे है | शहर में कई मार्ग क्षतिग्रस्त है | जिनका निर्माण होना है या फिर रिपेयर होना है | उधर बारिश ने भी दस्तक दे दी है जिससे सम्बंधित विभाग नगरनिगम और पीडब्लूडी की जिम्मेदारी और बड़ गई है |




