कोरोना पर काबू पाने के लिए शाहजहांपुर की जनता ने सीएम को बोला थैंक्स 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

यूपी के शाहजहांपुर में निजी मेडिकल कॉलेज में सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम से थैंक्स केक काटा गया और मुख्यमंत्री को उत्तर प्रदेश में कोरोना पर काबू पाने के लिए बधाई दी गई। मेडिकल प्रसाशन कॉलेज का कहना है कि सीएम के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सबसे पहले अनलॉक हुआ और संक्रमण पर भी काबू किया। दरअसल वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड बनाये गए थे। जिस में मेडिकल कॉलेज का विशेष योगदान रहा और ज्यादा से ज्यादा मरीज रिकवर होकर घर चले गए। मेडिकल कॉलेज प्रसाशन का मानना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में ही पूरे उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस काबू हो पाया है। पूरे देश में उत्तर प्रदेश सबसे पहले अनलॉक हुआ है,इसके अलावा जांच की संख्या भी सबसे ज्यादा है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में ही आने वाली तीसरी लहर के लिए भी मेडिकल कॉलेज का मेडिकल स्टाफ कॉलेज पूरी तरीके से तैयार है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज