अलीगढ़ शराब कांड : जहरीली शराब पीने से दो ड्राइवरों सहित 7 की मौत, आलाधिकारी मौके पर

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

पंकज शर्मा

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जहरीली देशी शराब पीकर दो ट्रक ड्राइवरों 7 लोगों की हुई मौत हो गई और आधा दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए। मामले की जानकारी होते ही जिला अधिकारी सहित पुलिस प्रशासनिक,आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए । संदिग्ध देशी शराब की दो दुकानों को आबकारी विभाग ने सीज किया है साथ कई दुकान और गांवों से लिए शराब सैंपल भी लिए है। जिला अधिकारी ने सात लोगों की मौत होने की संज्ञान में आने की पुष्टि की है ।

जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने बताया थाना लोधा व खैर क्षेत्र के गैस प्लांट, गांव करसुआ,निमाना,अंडला,हैवतपुर में शराब के सेवन से से ग्रामीणों की मौत होने की सूचना पर पुलिस प्रशासनिक, आबकारी विभाग के अधिकारी आनन फानन में मोके पर पहुंच गये और घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना की जानकारी की। तो लोगों ने शराब के सेवन से ग्रामीणों की मौत होना बताया,दो ट्रक ड्राइवरों सहित 7 मौतें होना संज्ञान में आया है ,क्षेत्र में एक ही ठेकेदार की दो दुकाने है, दोनों दुकान और ग्रामीणों के द्वारा पी गई शराब की सेंपलिंग कर दोनों दुकानों को सीज कर दिया गया है। जो गंभीर बीमार है उनको उपचार के लिए जेएनएमसी में भर्ती कराया गया है।

मृतकों के पोस्टमार्टम के बाद ही घटना के संबंध में सही जानकारी हो सकेगी ।गंभीरता से जांच की जा रही है ।जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।जिला आबकारी अधिकारी धीरेंद्र शर्मा ने बताया लोधा और खैर क्षेत्र में एक ही अनुज्ञापी की दो दुकाने हैं दोनों दुकानों और ग्रामीणों द्वारा किए गए शराब के सेवन की सेंपलिंग कर ली गई है और जांच के लिए भेजा जा रहा है ।जांच में शराब पीने से मौत पाई जाती है।तो अनुज्ञा पी के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि जहरीली शराब से कई लोगों की मौत हो गई है और कई की आंख की रोशनी चली गई है । और कई गंभीर रूप से बीमार हैं ।गंभीर बीमारों को जिला प्रशासन ने उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है ।जहरीली शराब के सेवन से कई ग्रामीणों की मौत से क्षेत्र के ग्रामीणों में काफी रोष है। जिला प्रशासन शराब तस्करी और जहरीली शराब बिक्री पर शीघ्र रोक लगाएं।

देखिये यह वीडियो लिंक

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज