हथियारों के बल पर बदमाशों ने पशु व्यापारी के घर पर की लूटपाट , पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली |  नवाबगंज के क्योलड़िया थाना क्षेत्र में  रविवार देररात को  एक पशु व्यापारी के घर में आधा दर्जन से अधिक हथियारबंद नकाबपोश बदमाश घुस आये और  हथियार के बल पर पशु व्यापारी के परिवार वालों को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम  दे डाला | बदमाश अपने साथ 4 लाख रूपए की नकदी के साथ 14 तोला सोना लेकर भी फरार हो गए | घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्जकर बदमाशों की तलाश में जुट गई है |
क्योलडिया के मोहल्ला बाबा कालौनी के  पीड़ित कल्लू पुत्र छुट्टन  ने बताया कि  वह रविवार की रात करीब 1.30 बजे उसके घर में सात नकाबपोश बदमाश जिनके हाथों में तमंचे थे , बदमाशों ने उसे  और  उसकी मां – बीबी बुंदन ,भांजा मुन्ना को गन प्वांइट पर लेकर बंधक बना लिया और  शोर मचाने पर  जान से मारने की धमकी दी। परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने करीब एक घंटे तक व्यापारी के मकान को खंगाला। इस दौरान बदमाश कल्लू के घर से चार लाख नकदी के साथ ही 14 तोला सोने के जेवरात लेकर  फरार हो गए।
 
सीढ़ी लगाकर चढ़े थे बदमाश, घटना के बाद छोड़कर हुए फरार :
कल्लू के मकान में घुसने के लिए बदमाशों ने मकान के पीछे सीढ़ी का उपयोग किया। सीढ़ी लगाकर बदमाश घर में घुसे और जाते समय सीढ़ी मौके पर ही छोड़ गए। सीढ़ी को देखकर ऐसा लग रहा था कि बदमाशों ने घटना को अंजाम देने के लिए कही से पेड़ों को तुरंत काटा और  काटे गए पेड़ों की मदद से सीढ़ी बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया | पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमे मे बताया गया  है कि 15 हजार की नकदी के साथ ही जेवरात जिनकी डिटेल बाद मे बताउंगा यह कहकर मुकदमा दर्ज किया गया है।वही सीओ नवाबगंज दिलीप कुमार ने मीडिया को  बताया कि पीडित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज