युवती ने परिजनों की डांट से आहत होकर दी अपनी जान , पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

राजकुमार 

बरेली | फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में  प्रेम प्रसंग के चलते एक  19 बर्षीय लड़की ने परिजनों के डांटने के बाद खपरैल की कड़ी से गले मे चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।परिजनों के मुताबिक गाँब का ही दूसरे समुदाय का युवक उसे भगाकर ले गया था।एक दिन पहले ही प्रधान की पैरवी के चलते युवक ने लड़की को वापस किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़की के शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।मिली जानकारी के मुताबिक प्रेम प्रसंग के चलते होली के दो दिन पहले  गांव  की एक 19 बर्षीय लड़की को गाँब का ही दूसरे समुदाय का लड़का भगाकर ले गया था। पहले तो परिजनों ने लोकलाज के कारण किसी को बताया नही।जब धीरे धीरे खबर गांव  में फैली तो गाँब प्रधान और गणमान्य लोगों ने लड़के से बातचीत करके एक दिन पहले शनिवार को लड़की को वापस ले लिया।

रामपुर स्टेशन पर लड़के ने परिजनों और प्रधान को लड़की सौंपी थी।परिजन उसे घर ले आये। घर में लड़की की माँ और उसकी एक वहन रहती है। रविवार को माँ अपनी दूसरी बेटी को लेकर खेत पर गेँहू काटने चली गयी।घर की कुंडी बाहर  से बंद करके लड़की को घर मे अकेले छोड़ गयी।खेत से लौटकर दोपहर में जब वह घर आयी तो खपरैल में लड़की का शब लटकते देखकर कोहराम मच गया।सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव  को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। लड़की के पिता नही है।वेवा माँ गाँब में मजदूरी करके परिवार चलाती है। घर के नाम पर सिर्फ एक खपरैल है।थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया की लड़की का गाँब के लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था।लड़का जम्मू कश्मीर में नौकरी करता था। फोन पर बात होने के बाद होली से पहले लड़की कश्मीर पहुँच गयी थी।गांव  के प्रधान ने लड़के से बात करके लड़की को दिला दिया था।
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज