बेटे ने मां के साथ किया दुष्कर्म , पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा

SHARE:

संतप्रसाद
यूपी के बरेली में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां को अकेला पाकर दुष्कर्म का शिकार बना लिया और जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने की हिदायत दी | पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्जकर आरोपी बेटे को जेल भेज दिया | पीड़िता के मुताबिक रविवार की रात करीब साढ़े 11 बजे उसका बेटे ने घर का दरवाजा खटकाया और वोला की उसे भूख लग रही है | जैसे ही उसने दरवाजा खोला तो उसके बेटे ने उसका एक हाथ से उसका मुहं दबा लिया और और दूसरे हाथ से उसके सारे कपडे उतार दिए , और जबर्दस्ती जमीन पर गिराकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया |
आरोपी बेटे ने उसे यह भी धमकी दी अगर उसने घटना को किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा | वह किसी तरीके से अपने घर से निकली और सोमवार  को बेटों को फोन किया , इसके बाद दोनों बेटे घर पहुंचे और बेटों के साथ पहुंचकर भमोरा पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी | पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 , 506 के  धारा के तहत  मामला दर्ज कर लिया  ,बाद में पुलिस ने पीड़िता के बड़े  बेटों  की मदद से आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया | एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि भमोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने अपने 26 वर्षीय बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है | पुलिस की जाँच में मामला सही पाया गया है | पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है |
cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!