बरेली से बड़ी खबर : सपा महानगर अध्यक्ष पर दिव्यांग ने लगाया मकान -दुकान पर कब्जा करने का आरोप, एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी व उनके भाई अलीम खां सुल्तानी पर किला थाना क्षेत्र के स्वाले नगर के रहने वाले दिव्यांग अशरफ हुसैन पुत्र जमील हुसैन ने गंभीर आरोप लगाए है। पीड़ित ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को अपने शिकायती पत्र में बताया है कि शमीम खां सुल्तानी और उनका भाई अलीम खां सुल्तानी एक बड़े भू-माफिया है। इन दोनों ने उसके स्वाले नगर थाना किला स्थित दुकान पर व मकान पर पिछले 7-8 वर्षों से कब्जा कर रखा है, जब इनकी समाजवादी पार्टी सत्ता में थी। इन लोगों ने उस पर झूठे मुकदमें लिखवाकर उसके मकान -दुकान पर कब्जा कर लिया है। वह पिछले कई वर्षों से कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगा रहा है। इस बीच कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसी बीच उसके पिता की भी मौत हो गई। पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए सपा नेता शमीम खां सुल्तानी और उनके भाई अलीम खां सुल्तानी पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वही एसएसपी रोहित सजवाण ने बताया कि वादी अशरफ के द्वारा एक शिकायती पत्र दिया गया है जिसमें बताया गया है कि उनके दुकान और मकान पर शमीम सुल्तानी ने कई वर्षों से कब्जा कर रखा है । मेरे द्वारा इस संबंध में जांच उच्चाधिकारी को सौंप दी गई है। जांच में जो तत्व आएंगे उसके हिसाब से अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज