बरेली : उत्तराखंड एसटीएफ ने महिला तस्कर को किया गिरफ्तार, पति की तलाश जारी

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

राजकुमार

फतेहगंज पश्चिमी। स्मैक तस्करी के कई मामलों में बांछित चल रहे तस्कर को गिरफ्तार करने आई उत्तराखंड एसटीएफ की टीम ने उसके घर से स्मैक की खेप और नकदी बरामद करके उसकी पत्नी को जेल भेज दिया।जबकि बांछित स्मैक तस्कर दीवार कूदकर टीम को चकमा देकर फरार हो गया।
एसटीएफ टीम के प्रभारी सरद चन्द्र गुसाई के मुताबिक स्थानीय कस्बा के मोहल्ला सराय बार्ड आठ निवासी रिजवान उत्तराखंड के कई थानो में दर्ज स्मैक तस्करी के मामलों में बांछित चल रहा था।कोर्ट के द्वारा जारी वारंट पर मुखबिर की सूचना पर टीम बृहस्पतिवार को जब उसके घर पहुंची तो वह दीवार कूदकर टीम को चकमा देकर फरार हो गया। उसकी पत्नी तबस्सुम भी टीम को देखकर मैन गेट से भागने की फिराग में थी।लेकिन तब तक टीम में मौजूद महिला दरोगा प्रियंका भारद्वाज ने उसे दबोच लिया। पहले तो वह कुछ भी बताने से इनकार कर रही थी।लेकिन जब महिला दरोगा ने शख्ती की तब उसने मुँह खोल दिया। उसकी निशानदेही पर जब घर की तलाशी ली तो 108 ग्राम स्मैक और दो लाख बारह सौ रुपये बरामद हुए। टीम ने बृहस्पतिवार देर रात उसको गिरिफ्तार करके शुक्रवार को जेल भेज दिया।

उत्तराखंड और लखनऊ टीम को है नामचीन स्मैक तस्कर की तलाश

पुलिस सूत्रों की माने तो लखनऊ और उत्तराखंड की पुलिस गोपनीय रूप से कस्बा के नामचीन स्मैक तस्करो की तलाश कर रही है।टीम के सदस्य मुखबिरों के सम्पर्क में बने हुए है।लगातार छापामारी कार्यवाही के कारण क़स्बा के सभी नामचीन तस्कर भूमिगत हो गए है।जैसे ही यह तस्कर क़स्बा में पहुंचेंगे टीम उनको दबोच लेगी।

मुखबरी करने वाला सिपाही भी टीम के रडार पर
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनो टीमो को तस्करो को सूचना देने वाले स्थानीय पुलिस से एक सिपाही की भी तलाश है। स्थानीय तस्करो से सेटिंग होने के कारण यह सिपाही वहार से आने वाली टीमो की सूचना पहले से ही स्मैक तस्करो को दे देता है।

कुरतरा में भी एक नामचीन तस्कर के घर पुलिस के सिपाही उड़ाते है दावत।

क़स्बा से सटे गांब कुरतरा में भी स्मैक तस्करी चर्म पर है।यहां के एक बड़े तस्कर ने शार्ट कट से अमीर बनने का लालच देकर दर्जन भर युवाओ को स्मैक तस्करी के जाल में फंसा लिया है।स्थानीय लोग में इसको लेकर रोष है।लेकिन तमाम पुलिस कर्मी इस तस्कर के घर दावत उड़ाने के कारण कोई भी शिकायत करने की हिम्मत नही जुटा पाता। अगर कोई शिकायत करे भी तो स्मैक तस्कर की सह पर पुलिस उसी को जेल भेजने की धमकी देकर शांत कर देती है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज