
बदायूं | सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मुरादाबाद हाईवे पर मंगलवार शाम को मुरादाबाद से आ रही डबल डेकर बस ने बाइक सवार 3 लोगों को रौंद दिया इस हादसे में युवक, एक अधेड़ सहित एक महिला की मौत हो गई | घटनास्थल पर 2 लोगों की मौके पर ही मौत हुई जबकि एक की बदायूं जिला अस्पताल में दम तोड़ा । मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है | जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दहेमी निवासी प्रेमा देवी बाइक से अपनी बहन के यहाँ बिनावर जा रही थी । बहन का बेटा विनोद अपनी मौसी प्रेमा देवी को लेने देहली आया हुआ था । वापसी में जाते समय बाइक में कम हवा होने के चलते वह हवा डलवाने खड़ा हो गया । उसी समय मुरादाबाद की तरफ से आर ही डबल डेकर बस रौंदती हुई तीनो को पिंचर वाले के खोखे में जा घुसी । इस हादसे में प्रेमा देवी और विनोद की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि उनके रिश्तेदार की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई । बताया जा रहा है कि विनोद की माँ की तबियत खराब थी । इसलिए विनोद अपनी मौसी को लेकर बिनावर जा रहा था । माँ को इलाज को दिल्ली ले जाते और घर पर मौसी को छोड़ देता । मगर होनी कुछ और थी । बेटा और मौसी सहित रिस्तेदार की मौत से परिवार में मौतम छा गया है ।




