नेहा कक्कड़ -रोहनप्रीत के साथ शादी के पहली बार बरेली पहुंची ,

SHARE:

neha with her family

बरेली | देश विदेश  में अपनी गायकी से दिल जीतने वाले  नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी  लम्बे समय बाद अपनी मौसी के घर पहुंचे  |  इस दौरान नेहा कक्कड़ के साथ उनके पति रोहनप्रीत सिंह भी थे | हालाँकि नेहा ने अपने कार्यक्रम को निजी रखा और मीडिया से दूरी बनाये रखी | जानकारी के मुताबिक नेहा के पिता जय कक्कड़ मूल रूप से बिहारीपुर के रहने वाले हैं। उनके  अन्य रिश्तेदार भी बरेली रहते हैं। नेहा कक्कड़ मुंबई से 20 सितंबर को फ्लाइट पकड़कर बरेली पहुंची थी | इसके बाद नेहा अपनी मौसी के बदायूं रोड़  स्थित  घर शांति बिहार घर पर भी रुकी | 

toni kakkad

नेहा के नजदीकी रिश्तेदार प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि  20 सितम्बर को ही हम लोग नैनीताल निकल गए थे। उत्तराखंड घूमने के बाद रविवार सुबह बरेली वापस आये  कुछ देर घर पर रुककर नेहा अपने  परिवार के साथ  फ्लाइट से मुंबई निकल गई |  बता दे कि नेहा अखिलेश  सरकार के एक कार्यक्रम में  2015  में आईजीसीएल के फाइनल में बरेली आई थी। नेहा की  अक्टूबर 2020 में उनकी रोहन से शादी हुई। तब से वो मौसी के यहां आने की सोच रही थी। लेकिन कोविड के तेज संक्रमण के  चलते आना संभव नहीं हो सका ।  लेकिन नेहा अब आ सकी | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!