नाबालिग युवक को वायरल फोटो करने की धमकी में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

बरेली | बहेड़ी थाना क्षेत्र में एक युवक पर एक नाबालिग युवती के फोटो वायरल करने की धमकी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई गंभीर धारों ने मुकदमा दर्जकर मामले की जाँच शुरू कर दी है | नाबालिग का आरोप है कि उसे मोहल्ला बाजार का रहने वाला का एक युवक कहकर पिछले चार महीने से यह कहकर बुला रहा था कि उसके पास उसके फोटो है |
पीड़ित ने अपनी तहरीर में युवक पर यह भी आरोप लगाया है कि जब वह युवक के बुलाने पर नहीं गई तो  1 अप्रैल को  युवक ने उसकी बुआ की बेटी के मोबाइल पर फोन करके मुझसे बात की और कहा कि आज अगर तुम नहीं आई तो शाहबाज द्वारा दिए गए फोटो को वायरल कर देगा | इसके बाद युवक की बताई जगह पर वह पहुंची तो युवक उसे अपनी क्रेटा कार से अपने साथ बैठाकर शतरज ढाबा किच्छा से आगे ले गया और कार में उसी के साथ छेड़छाड़ करने |
जब उसने छेड़छाड़ का विरोध करते हुए युवक को मारने की कोशिश की तो युवक ने गाड़ी को रोड़ के किनारे रोक लिया और मोबाइल में उसके फोटो दिखाने लगा | जब उसने मोबाइल अपने हाथ में लेकर फोटो डिलीट करने की कोशिश की तो युवक ने मोबाइल छीनकर अपने हाथ में ले लिया | इसके बाद युवक ने कहा कि अगर मेरे कहने पर दोबारा नहीं आई तो वह उसके फोटो वायरल कर देगा | पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ धारा 342 , 354 ख ,ग , ध के साथ बालकों के संरक्षण अधिनियम के तहत मामले को दर्जकर अपनी जाँच शुरू कर दी है |
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज