गुब्बारे के सहारे डॉग को आसमान में उड़ाने के आरोप में  यू ट्यूबर गिरफ्तार ,पीएफए ने की थी शिकायत   

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

गिरीश नारायण 
दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली में एक डॉग को आसमान में उड़ाने का मामला सामने आया है | पुलिस ने पीएफए की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है | आरोपी गौरव शर्मा  एक यू ट्यूबर है |  वह अपना एक यू  ट्यूब चैनल चलाता  है | जानकारी के मुताबिक गौरव शर्मा ने हीलियम  वाले गुब्बारे से अपने पालतू कुत्ते डॉलर को हवा में उड़ाया और उसका वीडियो बनाकर एक सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया | बाद में उसे हटा भी दिया | 
गुब्बारे के सहारे डॉग को आसमान में उड़ाने के आरोप में  यू ट्यूबर गिरफ्तार ,पीएफए ने की थी शिकायत   

इसी दौरान इस वीडियो  के बारे में केंद्रीय मंत्री मेनका गाँधी के संगठन  पीएफए को पता चल गया | पीएफए ने मामले की शिकायत मालवीय नगर पुलिस से की | पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  आईपीसी की धारा 188, 269, 34, के साथ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया | दिल्ली पुलिस के अतुल ठाकुर साउथ दिल्ली ने बताया कि मालवीय नगर थाने में एक शिकायत दर्ज हुई थी कि एक वीडियो यू ट्यूब पर देखा गया है |

गुब्बारे के सहारे डॉग को आसमान में उड़ाने के आरोप में  यू ट्यूबर गिरफ्तार ,पीएफए ने की थी शिकायत   

  जिसमे एक शख्स अपने पालतू डॉग को हिलीयम गुब्बारों की मदद से उड़ा रहा है | इस मामले में पुलिस ने जाँच शुरू की  मामला सही पाया गया | आरोपी  गौरव शर्मा पर पशु क्रूरता अधिनियम के साथ कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्जकर गिरफ्तार किया गया है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज