
दैनिक राशिफल , बुधवार-23- जून -सन2021
बुधवार-23- जून -सन2021 ईसवी. त्रयोदशी+ चतुर्दशी तिथि, शुक्ल पक्ष, जेष्ठ माह, विक्रम संवत 2078, शालिवाहन शक: संवत1943,
अनुराधा नक्षत्र, चंद्रमा वृश्चिक राशि में.
**- अपनी जन्म की चंद्र राशि के अनुसार ही राशिफल देखें, आप का प्रसिद्ध नाम राशि नाम से अलग हो सकता है. अपनी जन्म राशि की महादशा और अंतर्दशा पर भी विचार करें. पंडित राकेश पांडेय ( ज्योतिषाचार्य फलित) बरेली उत्तर प्रदेश भारतवर्ष
व्हाट्सएप 91+9837235505.
* दान- अपने जन्म नक्षत्र पर प्रत्येक 27 दिन बाद करना चाहिए.
*- स्नान- दान -व्रत की पूर्णिमा बृहस्पतिवार की है.
मेष राशि- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- आज चंद्रमा मृत्यु भाव में केतु के साथ है . वाहन चलाते समय सावधानी रखें चोट चपेट लग सकती है. कामकाज के लिए दिन भी लगभग ठीक है दोपहर बाद कुछ धन प्राप्ति भी हो सकती है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह है, मंगलवार को मंगल ग्रह का मंत्र जाप करना आपके लिए लाभकारी रहेगा, मंत्र किसी ब्राह्मण को फल फूल मिष्ठान इत्यादि भेंट करके प्राप्त कर लें..चीटियों के लिए भोजन कराना भी शुभ रहेगा, बेसन का एक लड्डू ले ले उसे पेड़ के आसपास डाल दें जहां चीटियां हो, ऐसा करने से स्वास्थ्य में सुधार होगा कर्ज भी घटेगा.
वृषभ राशि- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- विवाहित जातकों को कुछ कष्ट मिल सकता है. बुद्धि अच्छी काम करेगी, भाग्य भी साथ देगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है, किसी पूजा पाठी ब्राह्मण को फलदान करने के उपरांत पैर छूकर आशीर्वाद लेना अच्छा रहेगा. आपकी राशि में राहु ग्रह चल रहा है, यह विभिन्न प्रकार के मानसिक तनाव और घर में कलेश दे सकता है, आपको पराई स्त्री से दूर रहना है. अन्यथा क्लेश होगा. प्रत्येक पूर्णमासी को गंगा स्नान करना और गंगा किनारे साधु को भोजन कराना लाभकारी रहेगा.
मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – आज चंद्रमा रोग ऋण वाले भावमें केतु के साथ है. बीमारी में धन लग सकता है छिपे हुए रोग और छिपे हुए शत्रु कष्ट दे सकते हैं. अनचाही यात्रा भी संभव है. दोपहर बाद खर्च की अधिकता रहेगी.
विशेष -आपकी राशि का स्वामी बुध ग्रह है .भगवान गणेश की पूजा पाठ करना आपके लिए अच्छा रहेगा. छोटी कन्याओं को भी समय-समय पर कुछ दान करते रहें और पैर छूकर आशीर्वाद लेते रहें. आपकी राशि से शनि आठवें भाव में है, इसको शनि की ढैया कहते हैं इसलिए कुछ समय पीपल के पेड़ की छाया में गुजारने से आपको स्वास्थ्य लाभ होगा और तनाव भी घटेगा. शनि मंत्र का जाप करना भी लाभकारी रहेगा.
कर्क राशि- ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- आज का दिन मित्रों संग व्यतीत होगा परंतु मित्र बहुत अच्छे नहीं होंगे. जीवन साथी से भी कष्ट मिल सकता है. दोपहर बाद प्रयास करने पर कुछ धन लाभ संभव है. आपकी राशि में नीच का मंगल साथ में शुक्र, और इस पर शनि की दृष्टि- आपको नशे की और बढ़ा सकती है. बुद्धि पर नियंत्रण रखें.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी चंद्रमा ग्रह है, अतः कृष्ण पक्ष में मन बहुत अच्छा नहीं रहेगा और शुक्ल पक्ष में धीरे-धीरे मन अच्छा होता रहेगा, पूर्णमासी का व्रत करना आपके लिए अच्छा रहेगा, किसी पूजा पाठी ब्राह्मण के लिए, शुक्ल पक्ष में चावल दान करना, दूध दान करना, चांदी दान करना अच्छा रहेगा.
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- आज का दिन मिलाजुला रहेगा, घर में किसी बात को लेकर तनाव मिल सकता है और व्यापार में वृद्धि होगी. दोपहर तक स्वास्थ्य बढ़िया नहीं रहेगा, दोपहर बाद व्यापारिक लाभ.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी सूर्य ग्रह है अतः प्रत्येक रविवार को सूर्य का मंत्र जाप करना और दशांश हवन करना आपके लिए लाभकारी रहेगा. सूर्य को जल रोजाना अर्पित करें.
कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- आज परिश्रम की बहुत अधिकता रहेगी और उसका लाभ भी मिलेगा, दोपहर तक मित्रों का सहयोग, दोपहर बाद भाग्य साथ देगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी बुध ग्रह है, भगवान गणेश की पूजा पाठ करना उनका मंत्र जाप करना आपके लिए अच्छा रहेगा इससे विवेक और बुद्धि में वृद्धि होगी. प्रत्येक बुधवार को छोटी कन्याओं को कुछ दान देना चाहिए. पढ़ाई लिखाई से संबंधित सामग्री भी दान देना अच्छा रहेगा.
तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- आपके द्वारा पूर्व समय में किया गया दान पुण्य के प्रभाव से धन लाभ के योग बनेंगे. सूर्योदय से दोपहर तक का समय यश मान प्रतिष्ठा के लिए अच्छा है. दोपहर बाद अनचाही यात्रा और व्यर्थ का खर्च हो सकता है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है, दुर्गा देवी की पूजा पाठ करना आपके लिए अच्छा रहेगा. आपकी राशि से चौथे भाव में शनि चल रहा है उसको शनि की ढैया कहते हैं इस कारण आपको शराब से बचना चाहिए. अन्यथा घर में कलेश होगा. शनि मंत्र का जाप भी करना चाहिए. गंगा किनारे महीने में एक बार काले तिल से हवन भी करना चाहिए.
वृश्चिक राशि- (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – भाग्य वश आज कोई तनाव मिल सकता है. क्रोध से बचें, दोपहर तक परिश्रम की अधिकता रहेगी, दोपहर बाद मूत्र संबंधी कोई रोग परेशान कर सकता है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह है, आपको चीटियों को भोजन कराना चाहिए बेसन का एक लड्डू लेकर उसे तोड़कर वहां डाल दें जहां चीटियां हो सकती हैं ,इससे तनाव घटेगा और स्वास्थ्य में भी सुधार होगा कर्ज भी कम होने लगेगा. वर्तमान वर्ष में आपकी राशि में केतु ग्रह चल रहा है यह विभिन्न प्रकार के तनाव और छुपी हुई बीमारी भी दे सकता है, इससे बचाव के लिए केतु ग्रह का मंत्र जाप , साधु को भोजन कराना लाभकारी रहेगा.
धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- आज चंद्रमा खर्च भाव में हैं , अचानक कोई तनाव मिल सकता है, यात्रा भी संभव है, यदि कोई पूर्व समय में कर्ज लिया है तो पीड़ा होगी. दोपहर तक का समय कारोबार के लिए ठीक है. दोपहर बाद का समय कर्ज वालों का होगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह गुरु है अतः आप को गुरु ग्रह की विशेष रूप से पूजा करना चाहिए. वृद्ध ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद भी लेना चाहिए, यदि प्रत्येक पूर्णिमा को आप व्रत करते हैं और भगवान विष्णु के निमित्त कुछ दान करते हैं तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा.
मकर राशि- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- पूजा पाठ के माध्यम से जो भी आपने दान में पुण्य पूर्व समय में किया है आज वह अपना फल प्रदान कर सकता है. धन लाभ की संभावना है. दोपहर तक का समय शरीर में दर्द बना रहेगा दोपहर बाद का समय संतान के लिए ठीक है मित्रों का सहयोग मिलेगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शनि है अतः आपको पीपल के पेड़ के सानिध्य में कुछ समय रोजाना बिताना चाहिए. अथवा शनिवार को पीपल के पेड़ में जल चढ़ाने के उपरांत दीपक भी वहां प्रज्वलित करना चाहिए. ऐसा करने से शरीर में दर्द घटेगा और तनाव भी कम होगा. तिल से बनी हुई चीजें मंदिर में प्रसाद रूप वटवाने से भी लाभ होगा.
कुंभ राशि- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- सरकारी कामकाज में उलझन रहेगी, समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी. कोर्ट कचहरी के काम भी हो सकते हैं. दोपहर बाद का समय घरेलू काम में व्यतीत होगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शनि है शनि वारहवें भाव में चल रहा है, इसलिए सिर दर्द/ स्वास्थ्य में कमी हो सकती है, आप को पीपल के पेड़ की छाया में 5 से 10 मिनट रोजाना बैठना चाहिए, अथवा प्रत्येक शनिवार को पीपल के जड़ में जल चढ़ाने के उपरांत एक दीपक भी प्रज्वलित करना चाहिए. इससे स्वास्थ्य में सुधार होगा.
मीन राशि- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- धर्म कर्म पूजा पाठ के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा, संतान/ मित्र के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है. विद्यार्थी वर्ग के लिए शिक्षा और ज्ञान अर्जन में भी परेशानी आएगी. दोपहर तक धन लाभ के मार्ग बनेंगे दोपहर बाद परिश्रम की अधिकता रहेगी छोटे भाई बहन का सहयोग मिलेगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह गुरु है, अतः आपको बृहस्पतिवार को भगवान विष्णु की पूजा करना चाहिए. और वृद्ध ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद भी प्राप्त करना चाहिए. वर्तमान में बृहस्पति आपकी खर्च भाव में है, इसलिए धन की तंगी हो सकती है.
विशेष- यदि राशिफल में आपका दिन अच्छा लिखा है, फिर भी आपको किसी क्लेश का सामना करना पड़ रहा है. तब आपको अपनी जन्मपत्री में महादशा अंतर्दशा और प्रत्यंतर दशा पर विचार- विमर्श किसी योग्य ज्योतिषी से करना चाहिए. महादशा अंतर्दशा खराब होने पर फल अच्छे नहीं होते.
2- व्यक्तिगत कुंडलियां पारिश्रमिक लेने के उपरांत ही देखी जाती हैं.
पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505.
8218373975. हरि ॐ




