कांग्रेस ने देश को लूटा , प्रियंका सेवा के नाम वोट बैंक की राजनीति कर रही है : गीता प्रधान

SHARE:

 

यूपी के संभल में  एससी /एसटी आयोग की सदस्य गीता प्रधान  ने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पर जमकर हमला बोला है | गीता प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार दोबारा बनने जा रही है | भाजपा 300 सीटों पर जीतेगी , सीएम योगी एक बार फिर सीएम बनेंगे | हमे किसी से कोई खतरा नहीं है क्यूंकि हमसे सर्वसमाज के लिए काम किया है | उसके लिए भाजपा के कार्यकर्त्ता गली गली घूमकर मेहनत कर रहे है | वही प्रियंका गाँधी पर पूछे गए सवाल पर गीता प्रधान ने कहा कि जब देश में अराजकता और त्राही  त्राही फैली हुई थी तब प्रियंका विदेश में सो रही थी |

अब यह सेवा केवल  वोट  बैंक की राजनीति की जा रही है | कांग्रेस ने हमेशा देश को लूटने का काम किया और उनके पूर्वजों ने यही काम किया | विपक्ष कुछ भी करे 2022 में यूपी में सरकार बनेगी | प्रियंका द्वारा सरकार बनने पर छात्राओं को स्कूटी देने के मामले पर कहा कि लालच कुछ भी दे जनता बातों पर नहीं आएगी | वही  ओवेसी  के सीएए एनआरसी वाले बयान पर साध्वी ने कहा कि देश में अमन है चोर बिल में घुस गए हैं ओबेसी शफीकुर्रहमान बर्क के बयानों पर कुछ भी कहने से साध्वी ने इंकार कर दिया कहा कि बीजेपी सबका साथ सबका विकास चाहती है यूपी में बीजेपी सरकार आ रही है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज
error: Content is protected !!