संभल : डीजे पर डांस को लेकर हुआ खुनी संघर्ष ,एक की मौत ,5 घायल

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

यूपी के संभल में शादी की खुशियाँ उस समय गम में बदल गई जब डीजे पर डांस को लेकर बराती और घराती आपस में भिड़ गए | घटना में एक व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या के साथ कई लोग घायल हो गए | घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया | पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है | 

जानकारी के मुताबिक सम्भल के थाना बहजोई के गांव कूबरी में  बारात में डीजे पर डांस को लेकर जमकर लाठी डंडे और पत्थर चले हैं | इस खूनी संघर्ष में चालीस साल के एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गई है| मिली  जानकारी के मुताबिक पीड़ित पक्ष करीब के ही सिसौना गांंव के हैं जिनमें पहले से रंजिश थी, पुलिस ने इस मामले में 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है | एसपी चक्रेश मिश्रा ने मौके का मुआयना किया है सभी आरोपी फरार बताएहैं।

एएसपी, सम्भल  आलोक कुमार, जायसवाल ने बताया कि बहजोई थाना क्षेत्र के कूबरी गांव में डीजे पर डांस को लेकर विवाद हुआ | इसके बाद दो पक्षों ने एक बार फिर मारपीट हुई जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई | शव का पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया | तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया हैं | आरोपियों की तलाश के लिए 5 टीमें बनाई गई है | जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment