बरेली। यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही महीने बचे है। लेकिन इसी बीच सपा ने यूपी में जनता के बीच अपने कर्तव्यनिष्ठ और जुझारू कार्यकर्ताओं के दम पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराना शुरू कर दी है। यही एक वजह है कि यूपी में अब विपक्ष का मतलब सपा को समझा जा रहा है। इसी क्रम में बरेली के फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले सपा के साफ सुथरी छवि रखने वाले राजेश कश्यप है। राजेश कश्यप पिछले कई वर्षों से समाज के सभी जाति धर्मों के लोगों के बीच सपा के नीतियों का प्रचार प्रसार करते है । यही वजह है वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भी प्रिय है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने राजेश कश्यप को 11 नवम्बर 2021 को जनपद मुज़फ्फरनगर के बुढाना तहसील में होने वाले कश्यप महासम्मेलन के लिए सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। राजेश कश्यप ने पिछले कुछ दिनों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रात दिन किये हुए है।
जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल से पार्टी के प्रदेश कार्यालय लखनऊ में मुलाकात कर सम्मेलन के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया है। वही दोनों नेताओं ने राजेश कश्यप के कश्यप महासम्मेलन को सफल बनाने के राजेश कश्यप द्वारा करे जा रहे प्रयासों के लिए उनकी तारीफ की है। वही बताया यह भी जा रहा है कि राजेश कश्यप फरीदपुर विधानसभा के संभावित प्रत्याशी है। उनकी अपने क्षेत्र में मजबूत पकड़ है।
