एससी एसटी एक्ट के तहत एक पर रिपोर्ट दर्ज।

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

 

फतेहगंज पश्चिमी।। क्षेत्र के गांव टीयूलिया में अनुसूचित जाति के एक युवक के साथ मारपीट और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करना पड़ा भारी। पुलिस ने युवक के खिलाफ एससी एसटी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव टियूलिया निवासी मोहन स्वरूप सेठ की गन्ने से भरी ट्राली जा रही थी।

तभी गांव के होरीलाल सागर के बच्चे ने गन्ने की ट्राली से गन्ना खींच लिया। जिसको लेकर मोहन स्वरूप ने बच्चे को डांट दिया। होरी लाल को यह नागवार लगा। जिसको लेकर दोनो के बीच मामूली कहासुनी और मारपीट हो गई।आरोप है कि मोहनस्वरूप ने जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए अपशब्द कह दिए। होरीलाल की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट और एससीएसटी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज