
बरेली | थाना इज्जतनगर के नगरिया कला में एक परिवार ने कुछ लोगो के खौफ के चलते अपने मकान बेचने को मजबूर है | पीड़ित परिवार ने खौफ के चलते अपने मकान पर मकान बेचने का इस्तहार लगा दिया है | पीड़िता परिवार का कहना है वह मामले की शिकायत पुलिस से कई बार कर चुकी है पर पुलिस उनकी सुनने को तैयार नहीं है | पीड़ित परिवार एसएसपी से लेकर पुलिस के कई आलाधिकारियों से न्याय की गुहार लगा चुका है लेकिन हर जगह से उसे निराशा मिली है | पीड़ित परिवार की बेटी का कहना है कि कुछ दिन पहले वह नहा रही थी तभी पड़ोस का लड़का उसके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा | गनीमत यह रही उस घर में मां बहन थी जैसे वह चिल्लाई युवक भाग गया | पुलिस ने युवक के खिलाफ शांतिभंग में भी कार्रवाई की | वही पुलिस का कहना है कि मामला कुछ और है लेकिन प्रधान के कहने पर मामले को तूल दिया जा रहा है | एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि यह मामला 28 मई का है | जो वादनी है उसकी बहन की शादी थी | शादी में दूसरे समुदाय की जमीन टेंट लगाने में प्रयोग की गई थी | लेकिन शादी के बाद जमीन पर पत्तल और तमाम गंदगी छोड़ दी गई थी | जिसके चलते दोनों पक्षों में विवाद हुआ था | इसमें पुलिस ने जमीन देने वाले के खिलाफ धारा 151 में कार्रवाही की गई थी | एसएसपी ने यह भी बताया की पूर्व प्रधान वर्तमान प्रधान में किसी बात को लेकर मनमुटाब चल रहा है | जिसके चलते वादनी पक्ष को पूर्व प्रधान द्वारा उकसाया जा रहा है | पुलिस जांचकर उकसाने वाले लोगो के खिलाफ कार्रवाई करेगी |




