अधिवक्ता संजय सिंह की हत्या में नामजद गुड्डू गिरफ्तार

SHARE:

बरेली : विशारतगंज थाना क्षेत्र के अधिवक्ता संजय सिंह की हत्या में नामजद अभियुक्त गुड्डू उर्फ राजवीर सिंह को पुलिस ने मुखबिर की  सूचना पर गिरफ्तार कर लिया | बताया जाता है कि अभियुक्त गुड्डू हत्या के बाद से फरार था , आज पुलिस ने उसे  राजकीय इण्टर कालिज विशारतगंज के सामने से समय करीब 2  बजे गिरफ्तार कर लिया | 

Advertisement

जानकारी के मुताबिक  14 सितंबर को  बरेली से अतरछेड़ी लौटते समय अधिवक्ता संजय सिंह पुत्र तिलक सिंह नि० ग्राम अतरछेड़ी थाना विशारतगंज बरेली को गिधौली रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर  मुदित प्रताप सिंह पुत्र तिलक सिह , गुड्डू उर्फ राजवीर पुत्र स्व भारत सिंह ,राहुल पुत्र गुड्डू नि०गण अतरछेड़ी थाना विशारतगंज बरेली ,मयंक अवस्थी पुत्र राधेरमण अवस्थी नि०  पंजाब पुरा थाना किला बरेली ने मिलकर जीप से जान से मारने की नियत से टक्कर मारते हुये कुचलकर हत्या कर दी थी। 

पुलिस ने घटना के संबंध  में थाना विशारतगंज पर धारा 302  में मुकदमा पंजीकृत किया था | विशारतगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त गुड्डू उर्फ राजवीर पुत्र स्व0भारत सिंह नि० अतरछेड़ी थाना विशारतगंज बरेली को राजकीय इण्टर कालिज विशारतगंज के सामने से करीब २  बजे गिरफ्तार कर लिया |  विशारतगंज पुलिस के मुताबिक  गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ  वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!