Bareilly news:सरकार 2024 तक हर घर तक शुद्ध पानी पहुंचाएगी :स्वतंत्र देव सिंह

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

                                              जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने की समीक्षा बैठक ,

बरेली |  उत्तर प्रदेश  सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बरेली मंडल समीक्षा बैठक के लिए पहुंचे  जंहा उन्होंने जनप्रतिनिधियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की|  बैठक के बाद  मीडिया से बात करते हुए केबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सरकार 2024 से पहले प्रदेश के हर घर मे शुद्ध पानी पहुचाने का काम करेगी ऐसे ही बुंदेलखंड में 2023 तक शुद्ध पानी पहुचाया जाएगा अब बुंदेलखंड की महिलाओं को पानी की खोज में मिलों पैदल चलकर नही जाना होगा |

उन्होंने यह भी  कहा कि सरकार की हर योजना का लाभ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे यही सरकार का प्रयास और प्राथमिकता है|  उन्होंने यह भी  कि प्रदेश में कानून का राज है और कानून के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नही जाएगा कानून के रास्ते मे मंत्री और सरकार भी हस्तक्षेप नहीं करेगी | स्वतंत्र देव सिंह ने बताया कि वह रामपुर जा रहे है जहां अमृत सरोवर का उद्घाटन होना है  | स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हर आदमी को पानी बचाने के साथ जन संचय के  बारे में सोचना चाहिए | हमे धरती को बचाना है | स्वतंत्र देव ने यह भी बताया कि आज मंडल की समीक्षा की गई थी जिसमें 100 दिन के हमारे काम है और जो कार्य चल रहे है उनकी प्रगति क्या है वह कब तक पूरे होंगे , यह सभी कार्य समय पर हो इस बात की चर्चा हुई थी |

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज