
पंकज शर्मा
अलीगढ़। जवां थाने की पुलिस ने बुधवार की प्रातः चंदौखा मोड से 25 हजार के इनामी मुनीश शर्मा की पत्नी ममता शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से सौ ढक्कन, सौ ढक्कन सील, 81 क्यूआर कोड, 15 खाली क्वार्टर बरामद किये गये।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने यह जानकारी देते हुये बताया कि जहरीली शराब प्रकरण में एक लाख का ईनामी ऋषि शर्मा 50 हजार के इनामी विपिन यादव, 25-25 हजार के इनामी मुनीश शर्मा व नीरज चैधरी, 15 हजार का इनामी रविन्द्र यादव पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके हैं। इस शराब प्रकरण में एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण व एसपी क्राइम के नेतृत्व में छह टीमें गठित की गई, इन टीमों ने छह राज्यों में दो सौं से ज्यादा ठिकानों पर दबिश दी हैं। अब तक इन आरोपियों की निशान देही पर तीन फैक्ट्री बरामद की गई और 5 करोड़ से ज्यादा की सम्पत्ति ध्वस्त, कब्जा मुक्त कराई गई। साथ ही इनकी सौ करोड़ की सम्पत्ति को चिन्हित किया गया।
श्री नैथानी ने अपने सभी अधिनस्थों को शराब प्रकरण में गिरफ्तार किये आरोपियों के बयान व निशान देही के आधार पर प्रकाश में आने व शेष बचे आरोपियों की धरपकड़ के लिये दबिशों का सिलसिला जारी रखें।




