युवा कल्याण विभाग बरेली ने किया युवा उत्सव का आयोजन

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली |  युवा कल्याण विभाग  बरेली के तत्वावधान मे मण्डल स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन  बीसी श्रीबास्तब उपनिदेशक युवा कल्याण बरेली मण्डल बरेली की देखरेख मे आईएमए हाल बरेली मे किया गया | कार्यक्रम का उदघाटन माननीय डीसी बर्मा जी विधायक  मीरगंज द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया | इस प्रतियोगिता में बरेली मण्डल के अंतर्गत  आने वाले बरेली बदायूं पीलीभीत एवं शाहजहांपुर के कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति लोकनृत्य एकांकी शास्त्रीय बादन ( हारमोनियम) तबला बादन ,गिटार आशुभाषण (एक्सटेम्पोर) शास्त्रीय नृत्य (कथक भारतनाट्यम) शास्त्रीय गायन (हिन्दुस्तानी) लोकगीत प्रस्तुत किये गए |
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल मे रुचि शुक्ला , डा अंजू मिश्रा , मुक्ति सक्सेना रही |  विशिष्ट अतिथि   पंडित सुशील पाठक एवं रबि प्रकाश जी ने प्रतिभागियों मे प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वालो  को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया | प्रतियोगिता को सफल बनाने मे हरिओम सैनी, निशीकांत राबत ,एसके शुकायबाल ,राहुल कुमार चौबे ,पूरनसिंह ,तिलक कुमार आर्य ,अंकुर कुशवाहा ,फहद अली खान ,सत्येंद्र सिंह, पुष्पेंद्र कुमार दानिश, सैफाली ,कोमल गौतम  जनेन्द्र शर्मा ,अनिल कुमार, विजेन्द्र पाल ,आदि का बिशेष सहयोग रहा |
cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज