भाजपा भी कांग्रेस की तरह ईडी का सहारा ले रही है: ओमप्रकाश राजभर

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

यूपी में विधानसभा चुनाव  2022 को लेकर चुनाव आयोग द्वारा  घोषणा होना बाकी है। लेकिन अभी से सभी राजनीतिक दलों ने जनता का दिल जीतने के लिए भरसक कोशिश शुरू  दी है। इसी क्रम में बरेली में एक  जनसभा को संबोधित करने पहुंचे सुहैल देव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने पत्रकारों से बातचीत की। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा का प्रदेश से जाना तय है। भाजपा के नेता सबसे ज्यादा झूठ बोलते है। वही कन्नौज में व्यापारी के यहां पड़े  छापों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा भी कांग्रेस की  ईडी का प्रयोग कर रही है। यह भी कांग्रेस की तरह प्रदेश से गायब हो जाएंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि छापा मारने सपा के व्यापारी के यहां जाना था पता चला कि  गलत दिशा में चले गए ,  भाजपा के व्यापारी के यहां छापा मार दिया। 

 वही ओमप्रकाश राजभर ने प्रियंका गांधी पर  निशाना साधते हुए कहा कि प्रियंका गांधी कहती है कि मैं लड़की हूँ लड़ सकती हूं , राजभर ने प्रियंका को आडो हाथ लेते हुए कहा कि   लड़की जब तक लड़की रहती है  जबतक उसकी शादी नहीं होती, प्रियंका की  मीटिंगों में 12, 14, 16 की   बच्चियां दिख रही है जो वोट नहीं कर सकती तो वह कैसे लड़ सकती है।

 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment