भट्ठे मजदूर की करंट लगने से मौत , घटना की पुलिस को दी गई सूचना ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली |  देवरनियां थाना क्षेत्र में एक भट्ठा  मजदूर की बिजली के करंट लगने से मौत हो गई | घटना की जानकारी होते है क्षेत्र में हड़कंप मचने के साथ बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए | सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया | बताया जाता है  कि भट्टा कर्मचारी अपने काम में रोज की तरह लगा हुआ था अचानक वह बिजली की तार की चपेट में आ गया और मौत हो गई |
मौके पर पहुंचे पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आगे की क़ानूनी कार्रवाही करने की मांग की है | पुलिस को दी गई तहरीर में मृतक  हरद्वारी लाल  पुत्र अशर्फी लाल   निवासी ग्रा० सिसौना जदीद थाना खजुरिया  विलासपुर (रामपुर)   सेम अमन विक्र उद्योग पर काम करता है।  हरद्वारी की बिजली का करंट लगने से मौके पर ही मृत्यु हो गयी। सूचना देने आया हूँ आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करें| फिलहाल मृतक के परिजन सूचना पाकर रामपुर से बरेली पहुंचने लगे थे |
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज