बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, 9 श्रद्धालुओं की मौत – 40 से अधिक घायल

SHARE:

यूपी के  बुलंदशहर में  अरनिया थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर घटाल गांव के पास रविवार रात को बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक कासगंज से  गोगाजी के दर्शन के लिए राजस्थान के गोगामेड़ी जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में अब तक 9 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है जबकि 40 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में एक बच्चा और दो महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों को जिला अस्पताल और खुर्जा के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

 

हादसे की सूचना होते ही प्रशासन के अधिकारियों में  हड़कंप मच गया। बुलंदशहर डीएम श्रुति, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह समेत पुलिस-प्रशासनिक अफसर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं मेरठ मंडल के कमिश्नर डॉ. ऋषिकेश भास्कर  और डीआईजी कलानिधि नैथानी भी बुलंदशहर पहुंचे। उन्होंने खुर्जा के कैलाश हॉस्पिटल जाकर घायलों का हालचाल लिया और परिजनों से बातचीत की। प्रशासन ने सभी घायलों को हर संभव मदद और बेहतर इलाज का आश्वासन दिया।

बुलंदशहर एसएसपी घटना के बारे में जानकारी देते हुए

इसके बाद कमिश्नर और डीआईजी घटनास्थल के लिए रवाना हुए। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद श्रद्धालुओं और उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

डीआईजी कलानिधि नैथानी ने 8 लोगों के मौत की पुष्टि

मेरठ रेंज डीआईजी ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि एक कैंटर ने ट्रैक्टर ट्राली को हिट किया है।यह ट्राली कासगंज के सोरों से आ रही थी। इस घटना में 8 लोगों की मौत हुई है। 3 की हालत गंभीर है। 10 अन्य घायल है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। कैंटर को सीज कर ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

फ़ोटो में डीआईजी कलानिधि नैथानी

 

सीएम योगी ने घटना पर लिया संज्ञान

घटना की जानकारी होते ही सीएम ने घटना पर दुख जताते हुए राहत बचाव के साथ पीड़ितों को बेहतर इलाज कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है।

 


 सड़क हादसे में मृतक और घायलों की सूची

मृतकों की सूची (8)

  1. ईयू बाबू (40 वर्ष) – निवासी मिलकिनिया, थाना सोरों, जनपद कासगंज (ट्रैक्टर चालक)
  2. रामबेटी (65 वर्ष, महिला) – पत्नी सोरन सिंह, निवासी रफातपुर, थाना सोरों, जनपद कासगंज
  3. चांदनी (12 वर्ष, बालिका) – पुत्री कालीचरण, निवासी रफातपुर, थाना सोरों, जनपद कासगंज
  4. घनीराम (40 वर्ष) – निवासी मिलकिनिया, थाना सोरों, जनपद कासगंज
  5. मोक्षी (40 वर्ष) – निवासी मिलकिनिया, थाना सोरों, जनपद कासगंज
  6. शिवांश (06 वर्ष, बालक) – पुत्र अजय, निवासी मिलकिनिया, थाना सोरों, जनपद कासगंज
  7. योगेश (50 वर्ष) – पुत्र रामप्रकाश, निवासी रफातपुर, थाना सोरों, जनपद कासगंज
  8. विनोद (45 वर्ष) – पुत्र सोरन सिंह, निवासी रफातपुर, थाना सोरों, जनपद कासगंज

घायलों की सूची (43)

  1. रघुवीर (60 वर्ष) – पुत्र ईश्वरी प्रसाद, रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
  2. हरिसिंह (60 वर्ष) – पुत्र रामस्वरूप, रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
  3. प्रिंस (08 वर्ष) – पुत्र विनोद, रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
  4. मूलचन्द (17 वर्ष) – पुत्र श्रीराम सहाय, रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
  5. दिव्या (14 वर्ष) – पुत्री राजीव, रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
  6. शकुंतला (65 वर्ष, महिला) – पत्नी अजीत, रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
  7. पातीराम (75 वर्ष) – पुत्र गोपी, रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
  8. मुस्कान (06 वर्ष, बालिका) – पुत्री राजू, रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
  9. रजनीश (25 वर्ष) – पुत्र रामसिंह, हथनापुर, फर्रुखाबाद
  10. जितेन्द्र (18 वर्ष) – पुत्र पूरन सिंह, रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
  11. पूरन सिंह (40 वर्ष) – पुत्र दामोदर, रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
  12. कमल (06 वर्ष, बालक) – पुत्र राजू, रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
  13. रेशम देवी (60 वर्ष) – पत्नी रघुवीर सिंह, रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
  14. आकाश (23 वर्ष) – पुत्र विजय, रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
  15. शिवचरण (21 वर्ष) – पुत्र विजय सिंह, रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
  16. रामचरण (30 वर्ष) – पुत्र विद्याराम, रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
  17. आन्या (10 वर्ष, बालिका) – पुत्री प्रमोद, रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
  18. संध्या (20 वर्ष, महिला) – पुत्री सुरेन्द्र, मिलकिनिया, थाना सोरों, कासगंज
  19. कन्छा (60 वर्ष, महिला) – पत्नी रामसहाय, रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
  20. रमेश चन्द्र (60 वर्ष) – पुत्र भोजराम, रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
  21. अजय मोर्या (18 वर्ष) – पुत्र जिशुकरान, बदायूँ
  22. भूदेवी (60 वर्ष, महिला) – पत्नी जंगाली, रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
  23. लेखराज (40 वर्ष) – पुत्र नेमसिंह, निवासी भैंसौरा
  24. सुरेन्द्र (34 वर्ष) – पुत्र तेजपाल, मिलकिनिया, थाना सोरों, कासगंज
  25. प्रमोद (32 वर्ष) – पुत्र खेमकरण, आनंदपुर, थाना सोरों, कासगंज
  26. मौसम (10 वर्ष, बालक) – पुत्र दिनेश, आनंदपुर, थाना सोरों, कासगंज
  27. खुशबू (20 वर्ष, महिला) – पत्नी भोले शंकर, रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
  28. गनेश (28 वर्ष) – पुत्र वीरफल, रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
  29. जशोदा (40 वर्ष, महिला) – पत्नी योगेश, रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
  30. खेमकरण (60 वर्ष) – पुत्र वीरफल, रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
  31. लक्ष्मी (30 वर्ष, महिला) – पत्नी लेखराज, रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
  32. भानू (12 वर्ष, बालक) – पुत्र रवि, रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
  33. सचिन (10 वर्ष, बालक) – पुत्र कालीचरण, रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
  34. विजय (07 वर्ष, बालक) – पुत्र कालीचरण, रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
  35. अक्षय सिंह (32 वर्ष) – पुत्र तुलसीदास, रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
  36. नीरज (35 वर्ष, महिला) – पत्नी कालीचरण, रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
  37. अर्चना (08 वर्ष, बालिका) – पुत्री कालीचरण, रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
  38. बाबूराम (66 वर्ष) – पुत्र सोनपाल, रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
  39. उमाशंकर (60 वर्ष) – पुत्र सोनपाल, रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
  40. पार्वती (40 वर्ष, महिला) – पत्नी लेखराज, रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज
  41. रूबी (27 वर्ष, महिला) – पत्नी अजय, मोहल्ला जवाहरपुर, बदायूँ
  42. संदीप (07 वर्ष, बालक) – पुत्र विजय, आवास विकास कॉलोनी, कासगंज
  43. खेमकरन (65 वर्ष) – पुत्र मिहोलाल, रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज

 

 

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

error: Content is protected !!