
संत प्रकाश
बरेली | आंवला पुलिस ने लूट- चोरी की सम्पत्ति रखने के मामले में फरार अभियुक्त को साढ़े 17 साल बाद गिरफ्तार किया है | आंवला पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि राजेश नाम का पुलिस हिरासत से फरार अभियुक्त इनदिनों आंवला क्षेत्र में रह रहा है | पुलिस ने सूचना को सही मानते हुए कार्रवाही की तो अभियुक्त आंवला पुलिस के हत्थे चढ़ गया | पुलिस के अनुसार राजेश पुलिस हिरासत से आंवला कोर्ट से पुलिस हिरासत से फरार हो गया था | पुलिस ने अभियुक्त को काफी ढूंढने की कोशिश की लेकिन उसका कई वर्ष तक पता नहीं लग सका | लेकिन बुद्धवार को एक सूचना पर फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया | एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि आंवला थाना क्षेत्र में फरार अभियुक्त राजेश (45 ) को गिरफ्तार किया गया है | राजेश को वर्ष 2003 में आईपीसी की धारा 394 ,411 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया था लेकिन वह 2003 में ही पुलिस हिरासत से भाग गया था | आज पुलिस ने राजेश को गिरफ्तार कर लिया | राजेश के ऊपर पुलिस ने 25 हजार का इनाम रखा था |
Author: cradmin
Post Views: 44




