
बदायूं | बिल्सी में बुद्धवार को बंबा चौराहे पर एक युवक अपने रिश्तेदारों के साथ बाहर से आया और उसने अपना सामान से भरा बैग उन्हे दे दिया और कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी कि उससे कुछ लोग सामान से भरा बैग छीन कर ले गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से घटना की जानकारी जुटाई तो मामला झूठा निकला। जिसके बाद आरोपी को शांतिभंग में जेल भेजा है। एसआई केपी सिंह ने बताया कि जय प्रकाश उर्फ कल्लू पुत्र कालीचरण निवासी लोथर थाना उघैती अपने साथियों के साथ बिल्सी में बस से उतरे थे। गांव जाने के लिए वाहन देख रहे थे। इतने में उसके परिचित व्यक्ति एक बाइक से बंबा चौराहे पर आ गए। जिसपर जयप्रकाश ने अपना सामान से भरा बैंग उन्हे दे दिया। इसके बाद जयप्रकाश ने कोतवाली पुलिस को झूठी सूचना दे दी। उसका बैग कुछ लोग छीन कर ले गए। इसके बाद पुलिस ने बंबा चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में जाकर इसकी फुटेज देखी। तो घटना की सही जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने जयप्रकाश को झूठी सूचना देने के आरोप में शांतिभंग में धरा है। ताकि भविष्य में कोई व्यक्ति पुलिस को झूठी सूचना न दे सके। इधर सीओ अनिरुध्द सिंह ने बताया कि बंबा चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे आज नहीं लगे होते तो घटना को लेकर पुलिस को काफी परेशान होना पड़ता। इसलिए उन्होने व्यापारियों से अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की है। ताकि कोई घटना हो तो वह कैमरों में कैद हो सके।




