
बदायूं | कोतवाली क्षेत्र में छेड़छाड़ के आरोप में एक परिवार ने सिपाही की पिटाई कर दी | मामला सामने आते ही पुलिस के आलाधिकारियों में हड़कंप मच गया | पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है | जानकारी के मुताबिक गुरुवार को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक सिपाही को लोग दौड़ाते नजर आ रहे है। बताया जाता है कि बदायूं के सिविल क्षेत्र में एक लड़की छत से गिर गई थी उसकी तीमारदारी एक लड़की अस्पताल में आई थी | इसी दौरान बदायूं के जिला अस्पताल में नशे में धुत्त एक सिपाही उस लड़की को मोबाइल नम्बर देने लगा जब परिजनों ने पूछा तो सिपाही भागने लगा। परिजन भी पीछे-पीछे भागे तो वह जिला अस्पताल के गेट पर एक रोडवेज बस रूकवा कर उसमें चढ़ गया और भागने का प्रयास किया लेकिन परिजनों ने बस रूकवा ली और उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। किसी तरह वह उन लोगों को धक्का देकर फरार हो गया। परिजनों का कहना है कि वह सिपाही लड़की से छेड़छाड़ कर रहा था और लड़की नम्बर देने की कोशिश कर रहा था। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।




