प्रीति योग में मां चंद्रघंटा की पूजा- अर्चना से मिलेगा सर्बसुख ,जानिए क्या कहते हैं सितारे

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

-आज विशेष

आज नवरात्रि का तीसरा दिन है आज माता चंद्रघंटा की पूजा -अर्चना वर्षभर संपन्नता देगी। धन, ऐश्वर्य प्राप्ति के लिए रोग मुक्ति के लिए मां चंद्रघंटा को नारियल का भोग लगाएं। लाल पुष्पों की माला पहनाए। देवी सूक्त का पाठ करें।

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत – 2079

शाके – 1944

मास – चैत्र मास, शुक्ल पक्ष

दिन -सोमवार

तिथि – तृतीया तिथि

नक्षत्र- भरणी नक्षत्र

योग – विष्कुंभ योग प्रातः 7:40 तक उपरांत प्रीति योग

करण – -गर करण

किसी भी शुभ कार्य का समय का

अमृत का चौघड़िया प्रातः 5:47 से 7:20 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 8:54 से 10:27 तक

चर, लाभ ,अमृत, चर का चौघड़िया मध्यान्ह 1:34 से रात्रि 7:41 तक

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष- आज रियल स्टेट को लेकर विशेष लाभ हो सकता है। चन्द्रमा का द्वादश गोचर भाग्यवृद्धिकारक है। आपकी राजनैतिक योजनाएं सफल होंगी। मित्रों की सहायता से कोई सरकारी कार्य बनेगा। सफेद व पीला रंग शुभ है।

वृष- गुरु के दशम व चन्द्रमा द्वादश गोचर के जॉब में आज कोई बड़ा कार्य हो सकता है। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। हरा व नीला रंग शुभ है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

मिथुन- आज व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में प्रोमोशन संभावित है। तुला व मीन राशि के मित्रों से व्यवसाय में लाभ होगा। आसमानी व सफेद रंग शुभ है।

कर्क- चन्द्रमा का दशम गोचर भाग्यवृद्धि कारक है। मकर व कन्या राशि के मित्र का सहयोग बहुत कार्य करेगा। व्यवसाय में नए कार्य की योजना फलीभूत होगी। सफेद व पीला रंग शुभ है।

सिंह- जॉब में परिवर्तन की तरफ प्रेरित होंगे। धार्मिक अनुष्ठान की योजना बनेगी। पीला व सफेद रंग शुभ है। चन्द्रमा का नवम गोचर स्वास्थ्य में उन्नति देगी।

कन्या- रुका धन प्राप्त होगा। चन्द्रमा का इस राशि पर अष्टम व शनि का पंचम गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ प्रदान करेंगे तथा संतान को उन्नति देंगे। छात्र सफल रहेंगे। हरा व बैगनी रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

तुला- आज स्वास्थ्य में तनाव की स्थिति होगी। जॉब में शुक्र व चन्द्रमा से लाभ की संभावना रहेगी। नीला व आसमानी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।गाय को पालक खिलाएं।

वृश्चिक- व्यवसाय में किसी विशेष प्रोजेक्ट को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। मंगल व चन्द्रमा शुभ हैं। नारंगी व पीला रंग शुभ है। व्यवसाय में लाभ के लिए श्री सूक्त का पाठ करे।

धनु- चन्द्रमा आज मेष तक राशि में है। गुरु व चन्द्रमा मंगल करेंगे। छात्रों को शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं। सफेद व लाल रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ लाभदायक है।

मकर- गुरु के द्वितीय व चन्द्र के चतुर्थ गोचर से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व शुक्र जॉब में कोई नया उत्तरदायित्व प्रदान कर सकते हैं। हनुमानबाहुक का पाठ करें। नीला व आसमानी रंग शुभ है।

कुंभ- आज मेष में चन्द्रमा व गुरु कुंभ में ही हैं। आपकी बिजनेस प्लान को विस्तार मिलेगा। छात्र सफल रहेंगे। संतान की सफलता से सुख मिल सकता है। आसमानी व हरा रंग शुभ है।

मीन- चन्द्रमा का मेष राशि में गोचर शुभ है। व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। छात्र सफल रहेंगे। जॉब से सम्बद्ध लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज