
बरेली। नवाबगंज थाना क्षेत्र में प्रधानी का चुनाव हारने के गम में एक प्रधान प्रत्याशी ने बार बालाओं को नचाया। इस मौके पर प्रधान प्रत्याशियों ने बार बालाओं के साथ जमकर डांस किया। इसी दौरान किसी शख्स ने डांस पार्टी का वीडियो बनाकर वीडियो वायरल कर दिया। अब यह वीडियो पुलिस के पास पहुंच गया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक यह मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव हिमपुरा का है। जहां प्रधान प्रत्याशी ने अपने समर्थकों को स्ट्रेस कम करने के लिए डांस पार्टी का आयोजन किया । जिसमें सभी ने बार बालाओं के जमकर डांस किया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव हिमपुरा में एक परिवार द्वारा डांस पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसमें महिलाओं ने डांस किया था। पुलिस ने लॉक डाउन के उल्लंघन के आरोप एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है। फिलहाल परिवार कही फरार हो गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक कीजिये




