
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक प्रेमी युगल ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली | मामले की जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई | मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी युगल के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए साथ ही मामले की जाँच शुरू कर दी | पुलिस ने सबसे पहले लड़की पक्ष से मामले की जानकारी ली उसके बाद लड़के पक्ष से बात की | पुलिस का कहना है कि जल्द आत्महत्या के पीछे की वजह का खुलासा किया जायेगा | मामले की सभी एंगल पर जांच की जाएगी |
प्रेमी युगल अचानक घर से हुए थे लापता
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दियोरिया थाना क्षेत्र के किशनपुर में गांव के बाहर एक आम के पेड़ की मदद से प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली| मामले की जानकारी जैसे ही प्रेमी युगल के परिवार वालों को लगी तो दोनों पक्ष मौके पर पहुंच गए | दोनों पक्षों का कहना था दोनों घर से रात से गायब थे | दोनों को तलाश करने की कोशिश की गई लेकिन पता नहीं चल सका | वही सीओ प्रशांत सिंह का कहना है कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी | पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है|




