परेशानी में बरेली का बेटा : सऊदी में परेशान ड्राइवर ने पीएम -सीएम से घर वापसी की लगाई गुहार 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली | सऊदी अरब में रह रहे एक ड्राइवर ने एक वीडियो वायरल करके पीएम मोदी और सीएम योगी से घर वापसी की गुहार लगाई है | वायरल वीडियो में दिख रहा है शख्स बेहद परेशान दिख रहा है | उसका आरोप है कि कपिल नाम के ने ना तो  उसकी मजदूरी दी बल्कि पासपोर्ट भी अपने पास रख लिया | वह अपने घर बरेली वापस आना चाहता है लेकिन उसके पास घर आने के लिए एक रूपए नहीं है | जिसके चलते वह सऊदी में जैसे तैसे रहकर अपना समय काट रहा है | उसे पार्क में सोना पड़ रहा है | हालाँकि भारतीय मूल के लोग उसे थोड़ा बहुत खाने को भी दे दिया करते है | जानकरी के मुताबिक वायरल वीडियो में दिखने वाला व्यक्ति बरेली का  रुकसान खान है|  वह बिथरी चैनपुर के गांव पदारथपुर का रहने वाला है | वह वर्ष 2017 में अपनी परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सऊदी में   ड्राइवर के पद पर नौकरी के लिए गया था | 

परेशानी में बरेली का बेटा : सऊदी में परेशान ड्राइवर ने पीएम -सीएम से घर वापसी की लगाई गुहार 

सऊदी में पहुंचेने के बाद  कपिल ने उसे नौकरी तो दी लेकिन उसे खर्चे के लिए पैसे नहीं दिए | जब भी रुकसान अपने कपिल से पैसे मांगता तो  कपिल उससे लड़ने लगता है | रुकसार अपने हक़ के लिए  सऊदिया की लेबर कोर्ट में भी गया |   जिसके बाद कपिल ने  उसका वीजा और सऊदी  से जुड़े जरूरी दस्तावेजों को अपने पास रख लिया | उधर रुकसार के बूढ़े मां बाप रुकसार के लिए फिक्रमंद है | रुकसार के माता पिता का कहना है कि जब उनके बेटे ने कपिल से अपनी तनखा के पैसे मांगे तो  नाराज कपिल उसे यातनाएं देने लगा। इस बीच  रुकसान खान के  55 वर्ष बूढ़े मां बाप  अपने बेटे  की हाथों में  तस्वीर लेकर बेटे की वापसी की दुआएं कर रहे है | वही   केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार सहित विदेश मंत्रालय से अपने बेटे की वापसी को लेकर गुहार लगा रहे है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज