
गोपाल गिरी
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक और जहां प्रशासन आम जनमानस पर सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क को लेकर सख्त कार्यवाही के साथ दिशा निर्देश जारी कर रहा है तो वहीं खुद ही प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा प्रशासनिक कार्यक्रम में ही सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर उड़ी गई धज्जियो पर आंखे मूंदे हुए है| यूपी के इंडो नेपाल बॉर्डर पर स्थिति जनपद लखीमपुर खीरी में कोरोना ग्राफ लगातार बढ़त बनाए हुए हैं जिसके चलते आम जनमानस के साथ-साथ प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है एक ओर जहां जिले के मुखिया शैलेन्द्र कुमार और एसपी विजय ढुल लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग की अपील कर रहे हैं तो वही शासन के निर्देश पर मास्क को लेकर चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है लेकिन आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए रवाना होने वाली पोलिंग पार्टियों के इंतजाम में लापरवाही के साथ साथ जिम्मेदार अधिकरियों की कोविड-19 के पालन को लेकर घोर लापरवाही देखने को मिली| ब्लॉक मुख्यालयों पर इतनी भीड़ उमड़ी कि सोशल डिस्टेंसिंग के दावे तार-तार हो गए। अफसरों के सामने कर्मचारियों की बेतहाशा भीड़ पहुंची। उनको बूथों तक ले जाने का इंतजाम चरमरा गए। हालत यह हो गई कि लखीमपुर के जीआईसी से ब्लॉक के बूथों पर कर्मचारी भेजने के लिए बसों में भूसे की तरह लोग भरे गए|
Author: cradmin
Post Views: 32




