
राजकुमार
बरेली | कृषि कानून को वापस लेने और टोल प्लाजा पर किसानों से लिए जाने वाले शुल्क का विरोध करते हुए आज भारतीय किसान यूनियन के तमाम पदाधिकारी , कार्यकर्ताओं ने बरेली फतेहगंज पच्छिमी NH-24 टोल प्लाजा पर धरना दिया और अपनी मांगों को पूरा करने के लिए उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया, जिसके चलते भारी मात्रा में पुलिस बल और उप जिलाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
भारतीय किसान यूनियन का साफ तौर पर कहना है कि सरकार कृषि कानून को वापस ले और टोल प्लाजा पर किसानों से लिए जाने वाले शुल्क को माफ किया जाए जिसके चलते आज भारी मात्रा में किसानों ने फतेहगंज पच्छिमी NH-24 टोल प्लाजा का घेराव किया और अपनी मांगो को पूरा किये जाने के लिए उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया | वही किसानों का कहना है कि अगर उनका ऐसे ही शोषण होता रहा तो वह अपनी मांगों को लेकर फिर से धरना देंगे और लंबे समय तक अपनी मांगों के लिए लड़ते रहेंगे| किसानों कायह भी कहना है कि ज्यादातर टोल प्लाजा ऐसे है जो किसानों से किसी तरह का शुल्क नही लेते लेकिन बरेली के टोल प्लाजा ऐसे है जो किसानों से अवैध वसूली करते है जिसके चलते किसानों पर कई मुकदमे भी लिखा दिए गए है किसानों ने इसका विरोध करते हुए मुकदमे वापस लेकर अपनी मांग को पूरी करने की बात कही।




