फुटकर में स्मैक की पुड़िया बेचने वाला युवक गिरफ्तार 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली : फतेहगंज पुलिस ने तीन लाख रुपए कीमत के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक तस्कर रामपुर से फुटकर में स्मैक लाकर क्षेत्र में बेचा करता था।  फतेहगंज पश्चिमी के थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय के मुताबिक बीती रात पुलिस टीम को चेकिंग के दौरान चिटोली अंडरपास से एक आरोपी थाना फतेहगंज पश्चिमी कल्लू सिंह पुत्र मुन्नालाल मौर्य  को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 25 ग्राम स्मैक बरामद की जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमत तीन लाख रुपए आंकी गई  है।

 

 

 

पुलिस टीम को पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह  रामपुर से फुटकर में स्मैक खरीद कर लाकर बरेली में पुड़िया बनाकर बेचता  था। बीती रात वह  स्मैक बेचने निकला था इस बीच पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने  आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश होने के लिए भेज दिया है जहां से आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज