अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बरेली जिला बना योग नगरी , शहर से देहात तक योग कार्यक्रमों का आयोजन 

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

  •  रिजर्व पुलिस लाइन में एसएसपी सहित अधिकारियों ने किया योगाभ्यास,
  • डीएम रविंद्र कुमार ने  कई विधायकों के साथ किया योग ,
बरेली। जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस  के मौके पर शहर से लेकर देहात तक योग कार्यक्रम आयोजित हुए।  लोगों ने बढ़चढ़कर योगाभ्यास करने के साथ जमकर पसीना बहाया। बरेली कॉलेज में हुए योग कार्यक्रम में डीएम रविंद्र कुमार सहित विधायकों ने योगाभ्यास करके लोगों को स्वस्थ रहने के लिए योग करने को प्रेरित किया। साथ ही  रिजर्व पुलिस लाइन परिसर स्थित परेड ग्राउंड में योग शिविर कार्यशाला में  अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन, बरेली, श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, बरेली, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली, पुलिस अधीक्षक उत्तरी, बरेली, पुलिस अधीक्षक अपराध जनपद बरेली, क्षेत्राधिकारी नवाबगंज, बरेली, क्षेत्राधिकारी परिवीक्षाधीन एवं अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा योगाभ्यास किया गया।
फोटो में योग करते हुए डीएम बरेली रविंद्र कुमार
बरेली कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस  पर वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ0 अरुण कुमार के मुख्य अतिथि , सदस्य विधान परिषद हरि सिंह ढिल्लो, मा0 महापौर डॉ0 उमेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल,  विधायक मीरगंज डॉ0 डी0सी0 वर्मा,  विधायक कैंट संजीव अग्रवाल, विधायक बिथरी चैनपुर डॉ0 राघवेन्द्र शर्मा, नोडल अधिकारी बरेली सचिव मनोज सिंह, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे सभी ने एक साथ बैठ कर योगाभ्यास किया। योग दिवस के अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री ने कहा कि हम सभी को योग जरूर करना चाहिए, इससे हम निरोग रहते हैं, मधुमेह, उच्च रक्तचाप तथा मानसिक विकारों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति एवं परंपरा की एक अमूल्य देन है, योग से हमें मानसिक शांति, आत्मविश्वास, मनोबल, संयम, और सहन शक्ति मिलती है। शारीरिक जटिलताओं से मुक्ति पाने के लिये समुचित जानकारी करके प्रतिदिन विभिन्न प्रकार के योगासन करना एक बेहतरीन व निशुल्क उपचार है क्योंकि जो फिट है वह हिट है।
योगा कार्यक्रम में पहुंचे वन मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार
अपर प्रमुख सचिव मनोज सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि योग हमारे जीवन में नित्य शामिल होना चाहिए, इससे आप स्वस्थ्य एवं रोगमुक्त रहते हैं प्रतिदिन योगा करके मानव शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत होकर स्वस्थ रहता है। इम्युनिटी पावर बढ़ाने के लिये योगा बहुत महत्वपूर्ण है।जिलाधिकारी  रविंद्र कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए दैनिक दिनचर्या में योग को अपनाने की अपील की और कहा कि आज के विषम परिस्थितियों में जब आदमी की सोच बदल गयी है, खान पान, रहन सहन बदल गया है, इस भौतिकता के युग में हम पाश्चात्य संस्कृति को अपनाते जा रहे हैं, जो जीवन के लिए अत्यंत घातक है, योग दिवस हमें बताता है कि व्यक्ति को सूर्योदय के पूर्व उठना चाहिए, नियम, संयम को अपने जीवन में अत्यधिक महत्व देना चाहिए तभी व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है। कार्यक्रम में योग सप्ताह  के विजयी छात्र एवं छात्राओं को अतिथियों ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
योगा कार्यक्रम में पहुंचे वन मंत्री डॉक्टर अरुण कुमार
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश, प्रभागीय वनाधिकारी दीक्षा भण्डारी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) दिनेश, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) संतोष बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ दुबे, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी अमरदीप सिंह नायक सहित जनपद के समस्त अधिकारी व कर्मचारी  आर्यवीर योग संस्था, वेदांशी एनर्जी एशोसिएशन, गायत्री परिवार, पंतजलि योग संस्थान, ब्रह्मकुमारी, क्रीड़ा भारती, शिक्षक, शिक्षिकाओं, छात्र एवं छात्राओं एवं गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में  एक साथ योगाभ्यास किया।
पुलिस लाइन में योगाभ्यास करते हुए पुलिस के आलाधिकारी
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज